देश में ऐसा कानून नहीं, जिसमें कोई पीएम पर चुटकुले नहीं कर सकता...खेड़ा की गिरफ्तारी पर बरसे शशि थरूर
Updated on
24-02-2023 08:30 PM
नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद शशि थरूर के अनुसार पास ऐसा कोई कानून नहीं जिसमें कोई पीएम पर चुटकुले नहीं कर सकता, या इसके अपराध में उसे गिरफ्तार किया जाए। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतार कर गिरफ्तार किए जाने का विरोध जताते हुए सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को कहा, 'यह चौकाने वाला है, किसी को एक मजाक के लिए आप जेल में नहीं डाल सकते हैं। हमारे पास ऐसा कोई कानून नहीं जिसमें आप पीएम पर चुटकुले नहीं कर सकते हैं, ऐसे में असम पुलिस का यह करना अपमानजनक है। मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया करता हूं कि पवन खेड़ा को तुरंत बेल मिल गई।'
दूसरी तरफ, पवन खेड़ा ने कहा, 'बिना एफआईआर कॉपी, नोटिस दिए गैरकानूनी तरीके से मुझे गिरफ्तार किया गया। न्याय प्रणाली पर मेरी आस्था है जिसकी वजह से आज मेरी स्वतंत्रता की रक्षा हुई। संवैधानिक मूल्यों को बचाने का संघर्ष राहुल गांधी जिस निडरता से कर रहे हैं,उसमें मैं एड़ी-चोटी का जोर लगाऊंगा।'
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह देश पीएम मोदी के तानाशाह रवैया का साक्षी बन रहा है। पवन खेड़ा की गिऱफ्तारी निंदनीय है। यात्री को प्लेन से उतारने के लिए डीजीसीए के नियम हैं। अगर उन्होंने कुछ गलत किया था तो वह उनको सुरक्षा जांच के दौरान भी गिरफ्तार कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'
पवन खेड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के मामले में असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतार कर गिरफ्तार किया था। हालांकि कुछ ही घंटों में उनको सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई। फिलहाल मंगलवार तक खेड़ा को गिरफ्तारी से राहत रहेगी। आगे पवन खेड़ा को रेगुलर बेल के लिए कोर्ट में अर्जी देनी होगी।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन के इलाके के रायपुर लेबर कैंप में मंगलवार की सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। इस मामले की जानकारी…
पटना: बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों एनकाउंटर को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध मुद्दा बनाया जा रहा है। इस बयान को इस कदर सोशल मीडिया पर…
लखनऊ, यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। अलीगंज इलाके में हुए अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर…
नई दिल्ली, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को कुरियन के इस्तीफे की जानकारी दी। प्रेस रिलीज में बताया कि राष्ट्रपति…
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और नेशनल वर्किंग कमेटी की नई लिस्ट भेजी है। इसमें ममता बनर्जी को पार्टी का अध्यक्ष बताया गया है। सुभ्रत…
मुंबई, महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना विधायक प्रताप सारनाईक ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के 6 बागी सांसद आज दोपहर 3 बजे एकनाथ शिंदे की शिवसेना…
मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। सोमवार को घोषित नतीजों में गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज…
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के शहर कोतवाली में रविवार रात न्याय की मांग को लेकर थाने पहुंची एक महिला रेसलर ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग…