सामूहिक अवकाश का प्रावधान नहीं...:निलंबन, अनिवार्य सेवानिवृत्ति भी कर सकती है सरकार

Updated on 15-01-2025 12:41 PM

प्रदेश भर के तहसीलदार सोमवार से सामूहिक अवकाश पर हैं। राजस्व अमले के सामूहिक अवकाश का यह पहला मामला नहीं है। पिछले 4 महीने में 3 बार सामूहिक अवकाशों के चलते हर बार करीब 7-7 दिन जनता के जरूरी काम बंद रहे। इस बार मंत्री के बयान पर आपत्ति है तो दिसंबर में पटवारी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के विरोध में सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। असर ये हुआ कि भोपाल राजस्व महाभियान में 32 से 42वें पायदान पर लुढ़क गया।

जानकारों का कहना है कि इस तरह बार-बार हड़ताल करने पर सरकार कर्मचारी, अधिकारियों पर कार्रवाई कर सकती है। पिछले कुछ वर्षों में शिक्षक, लिपिकीय वर्ग आदि पर ऐसे मामलों में कार्रवाई हुई भी। नियमों की बात करें तो सामूहिक अवकाश का कोई प्रावधान ही नहीं है।

सरकार सख्ती करे तो अवकाश अवधि का वेतन काटने से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस पर बात करने से इनकार कर दिया।

बार-बार अवकाश से आम जनता के काम अटक रहे, राजस्व अभियान में पिछड़े हम

अवकाश का असर

1. सितंबर में हड़ताल के बाद भोपाल 32वें पायदान पर था। 2. दिसंबर में 42वें से ज्यादा नंबर पर फिसल गया था। 3. जनवरी में हड़ताल के पहले भोपाल राजस्व महाअभियान 3.0 में 34वें नंबर पर आ गया था

एक साल में 5 से ज्यादा अवकाश-हड़ताल एक साल में पटवारी और तहसीलदार 5 से ज्यादा बार हड़ताल और अवकाश पर जा चुके हैं। एक साल पहले भोपाल के अटल पथ पर इन्होंने बड़ा प्रदर्शन किया था। कोटवार से लेकर तहसीलदार तक इसमें शामिल हुए थे।

यह है अधिनियम और कार्रवाई के प्रावधान

सामूहिक अवकाश की अवधि की छुट्टी मंजूर करने का अवकाश नियम 1977 में प्रावधान ही नहीं है। सामान्य प्रशासन विभाग सामूहिक अवधि का अवकाश मंजूर करने किए जब तक सर्कुलर नहीं कर देता तब तक अवकाश स्वीकृत नहीं किया जा सकता।

विभागाध्यक्ष को यह अधिकार है कि वह अवकाश अवधि का वेतन काट सकते हैं। यदि कार्य प्रभावित हो रहा है विभागाध्यक्ष शासन के संज्ञान में लाकर वेतन वृद्धि रोकने, सस्पेंड करने जैसी दंडात्मक कार्रवाई भी कर सकते हैं। -एसके माथुर, रिटायर्ड आईएएस

एस्मा लागू कर सकते हैं निलंबन, वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी जा सकती है, अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे सकती है। सरकार अति आवश्यक सेवा अधिनियम (एस्मा) घोषित कर काम पर वापस लौटने की अपील कर सकती है। {सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधान के तहत कार्रवाई संभव।

कब क्या कार्रवाई हुई

  • 3 साल पहले अध्यापकों की सामूहिक छुट्टी अवधि का वेतन काटा। तीन को सस्पेंड किया।
  • आंदोलन में शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सस्पेंड हुए।
  • 4 साल पहले 30 से ज्यादा शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति।
  • 10 साल पहले लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.