नये आयोग के गठन का कोई औचित्य नहीं है – अली अनवर अंसारी

Updated on 11-10-2022 05:05 PM

रायपुर
रंगनाथ मिश्र आयोग, सच्चर कमेटी, अल्पसंख्यक आयोग द्वारा दलित मुसलमानों, दलित ईसाइयों को शेड्यूल्ड कास्ट का दर्जा देने की स्पष्ट सिफारिश के बाद मोदी जी की सरकार द्वारा इस मामले की फिर से जांच करने के लिए एक आयोग के गठन की घोषणा के पीछे मामले को टालने और इसे नहीं होने देना है।

आॅल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा के दो बार सांसद रहे अली अनवर अंसारी ने यह बात रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंकहीं। अनवर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में यह मामला पिछले 18 साल से लंबित है। 11 अक्टूबर यानी कल से ही मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता में इस याचिका पर सुनवाई होनी थी। जल्द ही इस पर फैसला आने वाला था। ठीक इसी समय केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में एक नये आयोग के गठन का कोई औचित्य नहीं है। इस आयोग की रिपोर्ट भी दो साल बाद आनी है। यानि 2024 के चुनाव के बाद।

अनवर ने कहा कि भारत के दलित मुसलमान और दलित ईसाई धर्म के आधार पर कुछ नहीं मांग रहे हैं। उनके साथ धर्म के आधार पर आरक्षण के मामले में जो भेदभाव हो रहा है उसे खत्म करने की मांग कर रहे हैं। रंगनाथ मिश्र आयोग ने अपनी सिफारिश में साफ कहा है कि दलित मुसलमान और दलित ईसाइयों के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव हो रहा है। इसे फौरन समाप्त किया जाना चाहिए। इस आयोग ने यह भी कहा है कि इसके लिए किसी तरह के संविधान संशोधन की जरूरत नहीं है। कार्यपालिका के एक आदेश से ऐसा किया जा सकता है।

मालूम हो कि 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने मोदी जी की सरकार का इस सिफारिश के संबंध में रुख जानना चाहा था। इसके जवाब में सरकार ने यह साफ कह दिया था कि वह इस सिफारिश को नहीं मानेगी। इस बीच प्रधानमंत्री जी और भाजपा ने पसमांदा मुसलमानों से स्नेह जताने की बात कर दी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से उसका ताजा स्टैंड जानने हेतु नोटिस दिया। इसी बीच सुनवाई शुरू होने से 5 दिन पहले सरकार ने एक बार फिर नया आयोग गठन कर सुनवाई – दर- सुनवाई आयोग- दर-आयोग वाली कहावत चरितार्थ कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.