बस्तर जैसे क्षेत्र में नवाचार की बहुत है संभावना, सफल नवाचार बनेंगे प्रदेश के लिए मिसाल: कमिश्नर

Updated on 25-12-2025 12:38 PM

जगदलपुर,  केंद्र सरकार  के निर्देशानुसार 20 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनता की शिकायतों का निवारण और निपटान करना और ग्रामीण स्तर तक सेवा वितरण में सुधार करना है ।नागरिक केंद्रित होने के उद्देश्य से प्रशासन गाँव की ओर नामक अभियान के तहत जिले में सभी पंचायतों में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत  सुशासन सप्ताह के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।  कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप कमिश्नर श्री डोमन सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन-कल्याण और प्रशासनिक नवाचारों के लिए बस्तर जैसे क्षेत्र में बहुत है संभावना, सफल नवाचार प्रदेश के लिए मिसाल बनेंगे। इसलिए  सभी विभाग को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही जनकल्याण के लिए नवाचार करने की पहल कर कलेक्टर को जरूर अवगत कराए । कमिश्नर ने जिला प्रशासन के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि आवास योजना के तहत घर-घर जावाँ घर बनावाँ और प्रशासनिक दृष्टिकोण से बनाएं गए आमचो बस्तर पोर्टल जैसे नवाचार से आम जन को होगा फायदा होगा। कलेक्टर श्री हरिस एस ने जिले में चल रहे विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन में अन्य नवाचारों की प्रगति की भी जानकारी दी। कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन ने  पीपीटी के माध्यम से जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए किए प्रयासों की जानकारी दी। बैठक  में पूर्व के प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के साथ-साथ वर्तमान में चल रहे शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी दी गई। कमिश्नर ने जिले में प्लास्टिक से बने रोड के निर्माण स्थलों पर सूचना बोर्ड लगाकर आम जनता को जानकारी देने के निर्देश दिए गए, ताकि लोग विकास के इन नए आयामों से परिचित हो सकें।ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के पीएम आवास योजना में आवास निर्माण की प्रगति देने के लिए प्रशासन द्वारा संचालित घर-घर जावाँ, घर बनावाँ अभियान की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में मकान बनाने में आ रही दिक्कतों का निराकरण करवाकर गति प्रदान करने पर चर्चा की गई। साथ ही इस योजना में लगने वाले आवश्यक सामग्री विक्रयकर्ता बनाने हेतु प्रशासन ने स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया है। इसके लिए समूहों  को ऋण सहायता उपलब्ध कराई गई। कमिश्नर ने  पंचायत स्तर से समूहों को ईंट बनाने की मशीनें प्रदान करने की सलाह दी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और निर्माण सामग्री दोनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। आजीविका संवर्धन के तहत कलागुड़ी के स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित सामग्री का उपयोग अतिथियों के सम्मान में करने पर जोर  दिया । कमिश्नर श्री सिंह को आजीविका सेवा केंद्र, ब्रूडिंग सेंटर की स्थापना,  कोसा धागाकरण, आईएफसी के तहत सब्जी की खेती, फाइल पैड, महिला एवं बाल विकास विभाग के हमर स्वस्थ लाईका, हरिक उदिम , शिक्षा विभाग के नवाचार, आमचो बस्तर पोर्टल के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समाधान जैसे कार्यों की जानकारी दी गई। कमिश्नर ने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाए और 12वीं कक्षा के छात्रों की पढ़ाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (टब्) के माध्यम से करवाने की विशेष पहल की जाए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.