गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी; 9 मार्च तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Updated on 06-03-2023 05:00 PM

भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत एमपी के 20 जिलों में आज भी बारिश होने के आसार है। वहीं, गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 9 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद ही मौसम में बदलाव होगा और तेज गर्मी पड़ेगी।

प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम बदला हुआ है। भोपाल, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, रतलाम, नर्मदापुरम, खंडवा, उज्जैन, धार, रायसेन समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। तीसरे दिन यानि, सोमवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 20 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें भोपाल, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर दतिया, श्योपुर, मुरैना और भिंड जिले शामिल हैं। हवा की रफ्तार 18 किमी प्रतिघंटा रहेगी। वहीं, दिन और रात के तापमान में भी गिरावट होगी।

बारिश से फसलों को नुकसान
शनिवार-रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। धार में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। ग्वालियर में तेज आंधी चली। बारिश और आंधी की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ है।

क्यों बदला मौसम?
ऐसा मौसम सामान्यत: आषाढ़ महीने में होता है। दो सिस्टम का असर होने से फाल्गुन में यह नौबत आई। मौसम वैज्ञानिक एसएच पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। साथ में दक्षिण-पश्चिम हवाएं मध्यप्रदेश में पहुंच रही हैं। इससे अरब सागर से गर्म और नम हवाएं आ रही हैं। मौसम बदलने से महाराष्ट्र थोड़ा गर्म है। वहां से गर्म और उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं। दोनों के मिलने से मध्य भारत में क्लाउड फॉर्मेशन हो रहा है।

आगे भी ऐसा ही रहेगा मौसम
प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर शुरू होगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर में हल्की बारिश होगी। हमारे यहां अरब सागर से होती हुई आ रही हवा नमी ला रही है। इस वजह से गरज चमक वाले बादल (सीबी क्लाउड) बने और बारिश हुई। भोपाल में 6, 7, 8 और 9 मार्च को बारिश के आसार हैं। 7 मार्च को तेज बारिश के आसार जताए हैं। यानि, अगले चार दिन और बारिश वाले रहेंगे।

बारिश से रात के तापमान में गिरावट
बारिश होने से रात के तापमान में गिरावट आई है, जबकि दिन में उमस का असर है। खजुराहो, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, उमरिया, खंडवा, पचमढ़ी, खरगोन, धार में 16 डिग्री के नीचे तापमान आ गया है। दिन में 32 से 36 के बीच तापमान चल रहा है। दिन में सबसे ज्यादा तापमान मंडला में 37 डिग्री के पार है। वहीं, खंडवा में रात का तापमान सबसे कम 13 डिग्री दर्ज किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.