कन्यादान करने में आत्मशांति का अनुभव होता है: मंत्री श्री भार्गव

Updated on 09-05-2023 05:30 PM

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि कन्यादान करने में आत्मशांति का अनुभव होता है। जब तक मैं जीवित हूँ तब तक धर्म पिता के रूप में आपके लिए कार्य करता रहूँगा। मंत्री श्री भार्गव सोमवार को रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह समारोह में शामिल हुए। समारोह में 1200 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मंत्री श्री भार्गव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दी।

मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि पहले कन्याओं का विवाह करने में पिता को रात में नींद नहीं आती थी, किंतु राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना प्रारंभ कर सभी कन्याओं के माता-पिता की चिंता दूर करने का कार्य किया है। योजना में सरकार द्वारा कन्या को 49 हजार रूपये का चेक दिया जाता है। इससे वे अपने नए परिवार में जाकर मर्जी से सुविधानुसार गृहस्थी का सामान खरीद सकेंगी। एक समय ऐसा था जब गरीब परिवार कर्ज में डूबे रहते थे, अपनी जमीन गिरवी रख कर बेटियों का विवाह करते थे। आज सभी गरीब बेटियों की शादी राज्य सरकार करवा रही है।

मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि इस पुण्य विवाह समारोह में 1200 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में बंध कर एक-दूसरे का जीवन भर साथ निभाने के लिए सात फेरे लेकर कसमें खाई हैं। समारोह में 23 मुस्लिम जोड़ों के निकाह भी सपन्न हुए हैं, जो सामाजिक समरसता की मिसाल है। रहली विधानसभा क्षेत्र के जिन लोगों की इस विवाह समारोह में शादी नहीं हो पाई है, उन लड़के-लड़कियों के लिए स्पेशल कन्यादान समारोह 17 दिसंबर 2023 को अगहन, शुक्ल पंचमी श्री राम जानकी विवाह उत्सव के दिन किया जाएगा। इस विशेष कन्यादान समारोह में मेरे द्वारा 101 कन्याओं का कन्यादान लिया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए पंजीयन फार्म 23 नवम्बर देवउठनी एकादशी, भगवान शालिग्राम एवं माता तुलसी विवाह के दिन से वितरित होंगे।

सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की राशि 49 हजार रूपये के साथ ही वर-वधू को उपहार रूप में मंत्री श्री भार्गव के सौजन्य से पलंग, सोफा, फ्रिज, वाशिंग मशीन, स्टील की अलमारी, ब्रांडेड एलईडी आदि सामग्री प्रदान की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.