गरीबों की जिंदगी बदलने की योजना है, मुख्यमंत्री आवासीय भू- अधिकार योजना : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 25-12-2022 07:24 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि टीकमगढ़ जिले में 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना अंतर्गत भूमि स्वामी अधिकार-पत्र प्रदाय के लिए कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन टीकमगढ़ कार्यक्रम की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवासीय भू-अधिकार योजना का यह प्रदेश का पहला कार्यक्रम है, जिसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आज मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के टीकमगढ़ में होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे।कलेक्टर और अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टीकमगढ़ के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी दिन भू-अधिकार स्वामी-पत्र प्रदाय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस कार्यक्रम के माध्यम से 50 हजार भू-अधिकार पत्र प्रदाय करने की तैयारी की जाए। टीकमगढ़ जिले में 10 हजार से अधिक हितग्राहियों को 194 करोड़ रूपए के भू-अधिकार पत्र प्रदान किए जाएंगे। टीकमगढ़ जिले का कार्यक्रम बगाज माता मंदिर ग्राम सुंदरपुर में होगा। उन्होंने कार्यक्रम का अभी से बेहतर प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इसी दिन टीकमगढ़ जिले की बान सुजारा समूह जल प्रदाय योजना शुरू होगी। इस योजना से जिले के 201 गाँव के लोगों को लाभ पहुँचेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में सभी 201 गाँव के लोग कलश लेकर आएँ।

कलेक्टर टीकमगढ़ ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले की हर तहसील से हितग्राही कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.