इन शेयरों में आज दिख रही तेजी, पहुंचे टॉप ट्रेंडिंग में, मुनाफा कमाने को लगा सकते हैं दांव
Updated on
26-04-2023 07:02 PM
मुंबई: शेयर बाजार में आज सुबह से ही तेजी देखी जा रही है। इस बीच कई कंपनियों के शेयर टॉप ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स, बैरोमीटर इंडेक्स सुबह 38 अंक या 0.06% बढ़कर 60,169.90 के स्तर पर था। निफ्टी 50 इंडेक्स 6.50 अंक या 0.03% बढ़कर 17,775.75 पर पहुंच गया था। एसएंडपी बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.35% की वृद्धि हुई है। वहीं एसएंडपी बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में समग्र बाजार में 0.15% का इजाफा हुआ है। बीएसई पर 1,817 शेयर मुनाफ और 1,277 शेयर नुकसान में चल रहे हें। वहीं 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि आप मुनाफा कमाने के लिए तीन शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इनकी जानकारी नीचे दी जा रही है।
टॉप ट्रेंडिंग में पहला स्टॉक पटेल इंजीनियरिंग का है। कंपनी ने कृष्णा मराठवाड़ा सिंचाई परियोजना के लिए महाराष्ट्र सरकार से लेटर ऑफ अवार्ड (LOAs) प्राप्त किया था। कंपनी दो संयुक्त उद्यमों में भागीदार है। एक योजना 01 में 51% पर और एक योजना 02 में 60% पर, इन दोनों परियोजनाओं में हमारी संयुक्त हिस्सेदारी 451.28 करोड़ रुपये है।
दूसरा शेयर RVNL का है। स्टॉक तब से सुर्खियों में है जब RVNL ने MMRDA की मुंबई मेट्रो लाइन 2B को सबसे कम बोली लगाने वाले (L1) के रूप में जीता था। उस प्रोजेक्ट पर 378 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त, इसी महीने, आरवीएनएल को उत्तर पश्चिम रेलवे से फंड हासिल हुआ है। यह ऑर्डर 63 करोड़ रुपये का था। शेयर ने पिछले एक महीने में 38% का रिटर्न दिया है।बजाज ऑटो के शेयर भी टॉप ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। पुणे स्थित कंपनी के इन शेयरों के लिए ट्रेडिंग वॉल्यूम में इजाफा हुआ है। मार्च में समाप्त तीन महीनों के लिए, बजाज ऑटो का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 2% घटकर 1,433 करोड़ रुपये रहा। पिछले पांच कारोबारी सत्रों से यह शेयर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर बना हुआ है।