अनूपपुर में जज साहब, भोपाल में डेप्युटी कलेक्टर के घर चोरी, MP में कानून के रखवालों का घर भी सेफ नहीं

Updated on 12-11-2025 04:26 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। एक तरफ जहां अनूपपुर में चोरों ने जज के घर में चोरी की। वहीं, दूसरी तरफ राजधानी भोपाल में डेप्युटी कलेक्टर के घर चोरों ने ताले चटका दिए। अनूपपुर जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार वर्मा के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना तब हुई जब जज साहब दिल्ली में प्रशिक्षण पर थे। चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर करीब 1.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और लगभग 70 हजार रुपये नकद चुरा लिए।

पास में कोतवाल साहब का घर

यह चोरी कोतवाली थाना प्रभारी के आवास से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सुबह जब चपरासी ने घर का ताला टूटा हुआ देखा तो उसने तुरंत जज साहब और पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चोर घर से लगभग 1.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और करीब 70 हजार रुपये नकद ले उड़े। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

भोपाल में डेप्युटी कलेक्टर के घर चोरी

डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के घर पर हुई चोरी ने भोपाल के एक वीआईपी इलाके, चार इमली को हिला दिया है। चोरों ने उनके घर से सोने-चांदी के सभी जेवर और घड़ियां चुरा लीं। यह घटना तब प्रकाश में आई जब डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह अपने पति का इलाज कराकर केरल से वापस लौटीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.