मिसरोद थाना क्षेत्र में एक साथ पांच फ्लैटों में चोरी:सीसीटीवी में 3-4 संदिग्ध युवक कैद, सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब

Updated on 28-10-2025 03:32 PM

राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित पेसिफिक ब्लू रहवासी सोसायटी में शनिवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दीवार के तार काटकर कॉलोनी में दाखिल हुए और एक ही रात में तीन ब्लॉकों के पांच फ्लैटों के ताले तोड़ दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें 3 से 4 संदिग्ध युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संभावना है कि चोरों ने पहले रैकी कर यह वारदात की हो।

फरियादी राकेश कटारे (45 वर्ष), निवासी इंडस टाउन फेस-3, मिसरोद ने पुलिस को बताया कि वे सोसायटी में मेंटेनेंस का काम करते हैं। शनिवार को सोसायटी के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि कॉलोनी की रेलवे पटरी की तरफ की दीवार के तार कटे हुए हैं और कैमरे चेक करने को कहा। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे, तो उसमें 3-4 अज्ञात युवक रात करीब 2:10 बजे कॉलोनी में घुसते नजर आए।

जब राकेश कटारे अन्य रहवासियों के साथ मौके पर पहुंचे, तो पाया कि ब्लॉक बी-02, बी-03 और सी-3 के फ्लैटों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

दिवाली के लिए बाहर गए थे लोग

अरविंद गुप्ता और विकास खरे ने बताया कि वे त्योहार के चलते गांव गए हुए हैं और घर की अलमारी में पुराने इस्तेमाल के सोने-चांदी के जेवर और नकदी रखे थे, जो अब गायब हैं। जबकि अन्य तीन फ्लैटों में केवल सामान अस्त-व्यस्त मिला, लेकिन कोई कीमती चीज नहीं चोरी हुई।

फरियादी के मुताबिक सभी फ्लैटों के निवासी दीपावली के कारण बाहर गए थे, जिससे चोरों ने मौके का फायदा उठाया। चोरी की सटीक कीमत अभी निर्धारित नहीं हो पाई है। मिसरोद पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.