व्यापारी के गोदाम से चोरी का 24 घंटे में राजफाश, दो आरोपित गिरफ्तार

Updated on 12-02-2024 12:40 PM
भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में एक गोदाम से साढ़े चार लाख की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे अंदर राजफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे चोरी की रकम भी बरामद कर ली है।

यह है मामला

ऐशबाग पुलिस के मुताबिक गीत अपार्टमेन्ट लाल लाजपत राय कालोनी पंजाबी बाग थाना अशोका गार्डन निवासी 39 वर्षीय विक्रांत जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें उन्होंने बताया कि अभिरुचि परिसर में यति ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से होलसेल का काम करते हैं। नौ फरवरी को गोदाम पर काम करने वाले शेखर ने राजेश को कलेक्शन की रकम देकर अलमारी में रखी थी। अगले दिन दस फरवरी को रात में बताया कि गोदाम के ताले टूटे और रकम गायब है। आरोपित सीसीटीवी के डीबीआर भी चोरी कर ले गए थे।

आदतन अपराधी हैं दोनों आरोपित

मामले में शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की तो दो आरोपित हरिराम की बगिया पास मिले। उनको हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जिनकी पहचान हाउसिंग बोर्ड कालोनी ऐशबाग निवासी 20 वर्षीय अनुराग संदरे और नेहरू नगर झुग्गी पिपलानी निवासी 18 वर्षीय फैजान खान के रूप में हुई। आरोपितों ने पूछताछ कर चोरी करना कबूल किया और आरोपित के पास से करीब 4 लाख 49 हजार 450 रुपये , सीसीटीवी की डीवीआर एंव घटना में प्रयुक्त लोहे का राड और बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपित अनुराग ने बताया कि वह नौकरी की तलाश करने गोदाम पर गया था। वहां पर उसने रैकी की और अपने साथी फैजान के साथ मिलकर चोरी की वारदात की। दोनों आरोपितों का पुराना आपराधिक रिकार्ड मिला हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.