सुरखी विधानसभा का युवा रचेगा इतिहास, 3 महीने में खेलेंगे 10 हजार खिलाड़ी : गोविंद सिंह राजपूत

Updated on 17-01-2025 12:46 PM
भोपाल। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में  से क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी के चक्र मैदान में आयोजित इस भव्य आयोजन का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्रिकेट बैट थामकर उनकी हौसला-अफजाई की। एक तरफ कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि मोनू सिंह मोकलपुर ने बॉलिंग की तो पिच पर बल्लेबाजी कर रहे मंत्री सिंह ने उनकी दूसरी बॉल पर चौका जमा दिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी लिया। 
सुरखी के चक्र मैदान में आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह युवाओं को एकजुट करने का भी माध्यम है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि इस क्रिकेट स्पर्धा को महाकुंभ का नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि इस आयोजन में करीब 550 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। जबकि कई प्रतियोगिताएं कुछ दिन तक सीमित रहती है। युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पहले भी विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। इस तरह के आयोजनों से नई प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। अब वह दिन दूर नहीं है जब सुरखी विधानसभा के युवा आईपीएल जैसे मैचों में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे स उन्होंने कहा कि मैच में जितनी भी टीमें हिस्सा ले रही हैं, उनको किट खरीदने के लिए 2500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। उधर मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में मंडल विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 11 हजार रूपए और मैन आफ द मैच 5 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। मंडल स्तर से जीती हुई टीमें महाकुंभ प्रतियोगिता में शामिल होंगी, जिसमें विजेता टीम को 1 लाख रुपए, उप विजेता टीम को 51 हजार और मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को 21 हजार की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। मंत्री सिंह ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा शक्ति संगठन ने इस आयोजन को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए जो प्रयास किए हैं, वह सराहनीय हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान पर उतरने और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की अपील की।
युवा शक्ति संगठन के सदस्य आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि यह आयोजन केवल सुरखी विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन में अपना नाम दर्ज करा चुका यह क्रिकेट महाकुंभ सुरखी विधानसभा के युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने में युवा शक्ति संगठन की मेहनत और समर्पण है। जिनके बगैर इस भव्य आयोजन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। यह टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देता है साथ ही यह खेल और टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए एक आदर्श पहल है। उन्होंने कहा कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई है। जिसमें मेरा सपना है कि बुंदेलखंड की टीम भी लेदर बॉल से अपनी कला का प्रदर्शन दिखाते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस टीम में बुंदेलखंड के साथ ही सुरखी विधानसभा के होनहार खिलाड़ी भी शामिल हों जो इस मंच से निकाल कर आएं हैं और आगे जाकर यही खिलाड़ी आईपीएल जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएं। कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथि के तौर पर मोनू सिंह मोकलपुर, नगर पालिका अध्यक्ष ओंकार सिंह राजपूत, नर्मदा सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजय सिंह बरकोटी,  बुंदेल सिंह, अवध किशोर मिश्रा, पुष्पेंद्र दुबे, गोविंद सिंह मोकलपुर, श्रीकांत दुबे, विजय भान सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, रानू राजपूत, सुशांत सिंह राजपूत, शिवम हीरो, जॉन्टी शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम :

सुरखी विधानसभा के चक्र मैदान पर आयोजित क्रिकेट महाकुंभ में पहला मैच सुरखी महाकाल क्रिकेट क्लब और खेर माता क्लब के बीच खेला गया। जिसमें खेर माता क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में 91 रन बनाएं। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए और की महाकाल क्रिकेट क्लब ने 9 ओवर में 92 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हरिशंकर मैन ऑफ द मैच रहे। इस दौरान सुरखी विधानसभा के अलग-अलग मंडलों मे भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को राहतगढ़ में क्रिकेट महाकुंभ के तहत मैच आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.