MP में काम न करने वाले सचिव-महासचिव को हटाएगी युवा कांग्रेस, एक सप्ताह में राष्ट्रीय संगठन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Updated on 02-04-2026 11:55 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के जो निर्वाचित महासचिव-सचिव काम नहीं कर रहे यानी शिथिल हैं, उन्हें हटाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर तैयार करके राष्ट्रीय संगठन को भेजी जाएगी। इनके स्थान उन युवाओं को अवसर दिया जाएगा, जो बिना पद के भी काम कर रहे हैं।

यह निर्णय प्रदेश कार्यकारिणी ने लिया है। वहीं, यह भी तय किया गया है कि 13 अप्रैल को जबलपुर में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन होगा, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब शामिल होंगे।युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यश घनघोरिया ने तय किया था कि प्रत्येक पंचायत और वार्ड स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी। कई जगहों पर यह काम अभी तक नहीं हुआ है। इसकी जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष से लेकर प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारियों की थी।

मंगलवार को भोपाल में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इसकी समीक्षा की गई और यह तय किया गया कि ऐसे पदाधिकारी जो काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें हटाकर उन युवाओं को अवसर दिया जाए जो बिना पद के भी काम कर रहे हैं। जिला प्रभारियों से रिपोर्ट तैयार कराकर राष्ट्रीय संगठन को भेजी जाएगी।

भोपाल जिला इकाई के अध्यक्ष को लेकर निर्णय जल्द

उधर, बैठक में भोपाल के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए अंकित दुबे का मामला भी उठा। उन्होंने इस मामले में जल्द निर्णय करने की बात रखी। इस पर पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्रकरण को संगठन की निर्वाचन इकाई देख रही है। जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अंकित दुबे पर कुछ पुलिस प्रकरण होने के कारण निर्वाचित होने के बाद उन्हें पद से हटाकर दूसरे स्थान पर रहे अमित खत्री को अध्यक्ष बना दिया गया था। बैठक में इसको लेकर नारेबाजी भी हुई।

अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने कामकाज को लेकर पदाधिकारियों से फीडबैक मांगा था। इस पर टीकमगढ़ से आए कुछ पदाधिकारियों ने कह दिया कि आप पहले भी पूर्व अध्यक्ष कुणाल चौधरी के समर्थकों से मिलते थे और आज भी वही स्थिति है।

हालांकि, इस प्रकरण को अनुशासनहीनता की श्रेणी में नहीं लिया गया क्योंकि फीडबैक अध्यक्ष ने ही मांगा था पर एक प्रकार से जो आरोप लगाए गए, वह संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल अवश्य उठाते हैं। प्रदेश संगठन ने साफ किया है कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, मगर अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
भोपाल, NEET परीक्षा को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवायजरी जारी की है। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से…
 20 June 2026
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजधानी भोपाल योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख स्थलों से लेकर स्टेडियम तक योग का उत्साह देखा गया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम…
 20 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के अलग-अलग विभागों और जिलों में कौन से आईएएस अफसर कब से कब तक पदस्थ रहे हैं और इस दौरान उन्हें कितना वेतन मिलता रहा है? उनके वेतन…
 20 June 2026
भोपाल। हाईसिक्योरिटी जोन 74 बंगला क्षेत्र भी अब चोरों के आतंक से सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तीन मंत्रियों के सरकारी आवासों के…
 20 June 2026
भोपाल। प्रदेश में भोपाल, इंदौर-उज्जैन मेट्रोपालिटन क्षेत्र का निर्धारण हो चुका है। अब प्राधिकरण के गठन और शक्तियों को लेकर नियम का प्रारूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग तैयार कर…
 20 June 2026
 भोपाल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन की अंततः रवानगी हो गई। उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने से 91 दिन पूर्व ही पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे…
 20 June 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कार्यप्रणाली में मितव्ययता (फ्रूगैलिटी) बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण…
 20 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी कंपनी की बसें दोबारा सड़कों पर दौड़ने जा रही…
 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
Advt.