दुनिया के टॉप अमीरों ने एक झटके में गंवाए 35,27,13,95,00,000 रुपये, मस्क को सबसे तगड़ा झटका

Updated on 21-07-2023 04:06 PM

नई दिल्ली: दुनिया के टॉप रईसों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा नहीं रहा। वॉरेन बफेट (Warren Buffett) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को छोड़कर बाकी सभी अमीरों की नेटवर्थ में भारी गिरावट देखने को मिली। इन अमीरों को नेटवर्थ एक झटके में 43 अरब डॉलर यानी 35,27,13,95,00,000 रुपये कम हो गई। सबसे ज्यादा झटका दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) को लगा। मस्क की नेटवर्थ में 20.3 अरब डॉलर की गिरावट आई। इसी तरह जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को 5.32 अरब डॉलर का फटका लगा जबकि मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के 4.70 अरब डॉलर स्वाहा हो गए। लेकिन बफे की नेटवर्थ में 1.25 अरब डॉलर और अंबानी की नेटवर्थ में 1.19 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। टॉप 15 अरबपतियों में केवल तीन रईसों की नेटवर्थ गुरुवार को बढ़ी।

 
मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) के शेयरों में गुरुवार को 9.74 फीसदी गिरावट आई। इससे मस्क की नेटवर्थ में भारी गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक वह 234 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड आरनॉल्ट हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 1.57 अरब डॉलर की गिरावट आई और अब यह 201 अरब डॉलर रह गई है। बेजोस 155 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में तीसरे, बिल गेट्स (138 अरब डॉलर) चौथे और लैरी एलिसन (131 अरब डॉलर) पांचवें नंबर पर हैं। एलिसन की नेटवर्थ में गुरुवार को 3.66 अरब डॉलर की गिरावट आई

अंबानी-अडानी की नेटवर्थ
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अमेरिका के स्टीव बालमर 120 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ छठे नंबर पर हैं। गुरुवार को उन्होंने 2.60 अरब डॉलर गंवाए। बफे 116 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ सातवें, जकरबर्ग (110 अरब डॉलर) आठवें, लैरी पेज (109 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (104 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 99.5 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 11वें नंबर पर बने हुए हैं। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) 60.9 अरब डॉलर के साथ 22वें नंबर पर हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 8.09 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ। अडानी इस साल सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने वाले अरबपति हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 59.7 अरब डॉलर की गिरावट आई है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.