मोदी और अंबानी से मिला दुनिया का सबसे पावरफुल शख्स, जानिए क्या है प्लान!

Updated on 24-10-2023 02:15 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक हाल में भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक फिंक और अंबानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले। फिंक को अमेरिका के कॉरपोरेट वर्ल्ड में सबसे ज्यादा पावरफुल शख्स माना जाता है। ब्लैकरॉक इंक दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर है। जून तिमाही में इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 9.43 ट्रिलियन डॉलर था। यह भारत की जीडीपी का करीब तीन गुना और अमेरिका की जीडीपी का आधा है। ब्लैकरॉक की हैसियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया के कुल शेयरों और बॉन्ड्स का 10 फीसदी यही कंपनी संभालती है। यह दुनिया का सबसे बड़ा शेडो बैंक है। अगर हम यह कहें कि पूरी दुनिया इस कंपनी के कब्जे में है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। दुनिया के हर बड़े सेक्टर की बड़ी कंपनी में इसका हिस्सा है।

 सूत्रों के मुताबिक फिंक ने नवी मुंबई में जियो कैंपस और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रिलायंस के रिटेल हब का दौरा किया। साथ ही उन्होंने रिलायंस की सीनियर लीडरशिप से भी मुलाकात की। जुलाई में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक ने एक जॉइंट वेंचर की घोषणा की थी। कंपनी की योजना डिजिटल फर्स्ट एसेट मैनेजर लॉन्च करने की है। अगस्त में रिलायंस की एजीएम में फिंक ने कहा था कि ब्लैकरॉक भारत में सबसे बड़े निवेशकों में से एक है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स का मानना है कि भारत डिजिटल बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ब्लैकरॉक ने 2018 में हेमेंद्र कोठारी की अगुवाई वाले डीएसपी ग्रुप के साथ हाथ मिलाया था। लेकिन कंपनी ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी।

भारत में बिजनस
ब्लैकरॉक के भारत में इन्वेस्टिंग, ऑपरेशंस, एनालिटिक्स और कॉरपोरेट फंक्शंस में काम कर रही है। उसके भारत में 2,400 कर्मचारी हैं। कंपनी एशिया में 422 अरब डॉलर का एसेट मैनेज कर रही है जिसमें 15 फीसदी भारत में है। साथ ही उसके ग्लोबल क्लाइंट्स का भारत में 13 अरब डॉलर का निवेश है। कोरोना महामारी के बाद से देश में रिटेल इन्वेस्टर्स की संख्या में तेजी आई है। यह संख्या 3.6 करोड़ पहुंच गई है। रिलायंस का फोकस इन निवेशकों पर है। इस बारे में ब्लैकरॉक के ग्लोबल प्रवक्ता ने कोई जवाब नहीं दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

सूत्रों का कहना है कि ब्लैकरॉक का डिजिटल प्लेटफॉर्म अलादीन रिलायंस के प्लान में फिट बैठता है। यह डेटा और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से फाइनेंशियल सेक्टर में तहलका मचाने की क्षमता रखता है। एक सूत्र ने कहा, 'उनकी पिछली बैठक जॉइंट वेंचर फाइनल करने के लिए थी और इस बैठक में आगे की योजना पर फोकस था।' फिंक दूसरी बार भारत आए हैं। ब्लैकरॉक की स्थापना लैरी फिंक ने 1988 में की थी। फिंक ने पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की थी लेकिन पैसा कमाने का ऐसा चस्का लगा कि शेयर मार्केट में घुस गए। साल 1988 में 35 साल की उम्र में फिंक ने खुद की कंपनी खोलने का फैसला किया था तब जाने माने इन्वेस्टर स्टीव स्वार्जमैन ने उनकी मदद की थी।

किन-किन कंपनियों में है निवेश

ब्लैकरॉक की दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी ऐपल में 6.5% हिस्सेदारी है। इसी तरह वेरिजॉन और फोर्ड में इसकी 7.25%, मेटा में 6.5%, वेल्स फर्गो में सात परसेंट, जेपीमोर्गन (JPMorgan) में 6.5% और डॉयचे बैंक में 4.8% हिस्सेदारी है। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक में ब्लैकरॉक की 4.48% हिस्सेदारी है। भारत की भी कई बड़ी कंपनियों में इसकी हिस्सेदारी है। ब्लैकरॉक को दुनिया के सबसे प्रभावशाली फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन का अवॉर्ड मिल चुका है। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चीन की सरकार भी इसे अपने यहां आने से नहीं रोक पाई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.