डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को पचा गई दुनिया! ग्लोबल इकॉनमी पर क्या असर हुआ? जानिए IMF का जवाब

Updated on 22-10-2025 02:34 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर जमकर टैरिफ लगाया है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का कहना है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए हाई टैरिफ का ग्लोबल इकॉनमी पर अब तक उम्मीद से कम असर पड़ा है। लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि इसका आर्थिक विकास पर कोई असर नहीं हुआ है। आईएमएफ ने मंगलवार को अपनी ताजा वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में ग्लोबल ग्रोथ रेट के अनुमानों को थोड़ा बढ़ाया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी टैरिफ में उम्मीद से कम बढ़ोतरी हुई है। आईएमएफ का कहना है कि हाल के व्यापारिक घोषणाओं और अमेरिका तथा उसके कुछ ट्रेडिंग पार्टनर्स के बीच हुए समझौतों के कारण ज्यादातर देशों के लिए औसत अमेरिकी टैरिफ दर अप्रैल के उच्च स्तर से घटकर 10% से 20% के बीच आ गई है। आईएमएफ का अनुमान है कि 2025 में ग्लोबल इकॉनमी 3.2% की दर से बढ़ेगी। यह जुलाई के अनुमान 3% से अधिक है लेकिन महामारी से पहले की औसत 3.7% की दर से काफी कम है।

अमेरिका की इकॉनमी

वहीं अमेरिकी अर्थव्यवस्था के इस साल 2% और 2026 में 2.1% की दर से बढ़ने की उम्मीद है जो जुलाई के अनुमानों से मामूली रूप से अधिक है। आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरिनचास ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि अमेरिका ने विभिन्न देशों के साथ ट्रेड एग्रीमेंट किए और कई तरह की छूट दी हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर देशों ने अमेरिका के सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर जवाबी कार्रवाई नहीं की। कंपनियों ने भी टैरिफ बढ़ने से पहले आयात बढ़ाकर और अपनी सप्लाई चेन को 'री-रूट' करके जल्दी से खुद को ढाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.