झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए... विराट कोहली का छठा IPL शतक, नतमस्तक हुई बाउंड्री पर खड़ी पूरी टीम

Updated on 19-05-2023 10:10 PM
हैदराबाद: आईपीएल 2023 में 18 मई की रात विराट कोहली के नाम रही। वर्ल्ड क्रिकेट के इस लिविंग लीजेंड के बल्ले से चार साल बाद आईपीएल शतक निकला। इसके साथ वह टूर्नामेंट में क्रिस गेल के सर्वाधिक छह शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर गए। 63 गेंद में 12 चौके और चार शानदार छक्के के बूते 100 रन बनाने वाले कोहली पूरी लय में नजर आए। विराट ने इस विस्फोटक पारी से हर किसी को एकबार फिर अपना मुरीद बना लिया। स्टेडियम में बैठे फैंस के साथ-साथ खुद आरसीबी के प्लेयर्स गदगद नजर आए। मोहम्मद सिराज की अगुवाई में कई युवा प्लेयर्स टीम के पूर्व कप्तान और अपने सबसे सीनियर बल्लेबाज के सजदे में सिर झुका रहे थे।
विराट के 500 रन पूरे
विराट ने चौके के साथ 35 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की, इसके बाद उन्होंने ज्यादा स्ट्राइक लेना शुरू किया और फाफ डुप्लेसिस के मुकाबले ज्यादा आक्रामक हो गए। इस दौरान उन्होंने इस सीजन अपने 500 रन भी पूरे कर लिए। यह कुल छठी बार है जब विराट ने आईपीएल एक सीजन में 500 प्लस रन बनाए हैं। इस सीजन 500 रन के मार्क को छूने वाले वह कुल चौथे और फाफ के बाद आरसीबी के दूसरे बल्लेबाज बने। 18वें ओवर में भुवनेश्वर की गेंद पर सिक्स जड़कर विराट ने 62 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अगली ही गेंद पर विराट बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। 172 रन पर टीम का पहला विकेट गिरा, तब तक नतीजा तय हो चुका था।
शानदार लय में विराट
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर किसी भी तरह जीत हासिल करने का दबाव पहले से था। इस पर हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (104) ने आईपीएल करियर की पहली शतकीय पारी खेलकर सामने 187 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखकर इस दबाव को दोगुना कर दिया, लेकिन आरसीबी के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने इसका जवाब चारगुने ताकत के साथ दिया। विराट ने 63 गेंद पर 100 जड़ डाला वहीं फाफ ने 47 गेंद पर 71 रन ठोके। विराट ने अपनी पारी में 12 फोर और 4 सिक्स उड़ाएं तो वहीं फाफ ने 7 चौके और 2 सिक्स लगाए। इन दोनों की पारी ने टीम की चार गेंद रहते आठ विकेट से जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में वह चौथे स्थान पर पहुंच गया और प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें प्रबल हो गईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.