महिला ने बेइज्जती पर दी थी जान:पड़ोसी महिलाओं ने चेहरे पर फेंका था गोबर, चांटे मारे थे

Updated on 21-12-2022 05:02 PM

ग्वालियर में 40 दिन पहले एक 52 वर्षीय महिला की खुदकुशी के मामले में जांच के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला पर पड़ोसी दो महिलाओं ने झगड़े के बाद चेहरे पर गोबर फेंक दिया था। साथ ही चांटे मारे थे। इस पर वह काफी दुखी हो गई थी। घर से निकलते समय यही कह कर गई थी तुम खुश रहो।

इसके बाद उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। घटना 11 नवंबर अकबर पुर रेलवे लाइन की है। अब पुलिस ने मृतका की पड़ोसी महिलाओं पर उसे बेइज्जत कर खुदकुशी के लिए उकसाने की FIR मंगलवार रात को दर्ज कर ली है।

यह है पूरा मामला
शहर के हजीरा गदाईपुरा निवासी 52 वर्षीय सविता पत्नी धर्मवीर सिंह भदौरिया का शव 11 नवंबर 2022 को पुरानी छावनी थानाक्षेत्र स्थित रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को पता लगा था कि किसी ने महिला को तेजी से आ रही ट्रेन के सामने खुद आते हुए देखा था। इसके बाद साफ हुआ कि महिला ने खुदकुशी की है। जिस पर पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू की। चालीस दिन की जांच के बाद पुलिस ने महिला के आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया है। पुलिस ने जांच की जो पता लगा कि सविता का घटना वाले दिन सुबह 10 बजे पड़ोस में रहने वाली ललिता उर्फ लल्ली पत्नी आकाश तोमर, सर्वेश उर्फ गुड्‌डी तोमर से विवाद हुआ था।

पूरे मोहल्ले के सामने किया था बेइज्जत
पुलिस को जांच में पता चला था कि सविता के पड़ोस में रहने वाली दोनों महिलाएं अक्सर उसके दरवाजे पर गोबर व अन्य गंदगी डालकर उसे परेशान करती थीं। 11 नवंबर सुबह 10 बजे यही हुआ था। जब सविता ने विरोध किया तो ललिता व सर्वेश तोमर ने उससे झगड़ा किया और सभी के सामने उसे बेइज्जत कर उसके चेहरे पर गोबर फेंक दिया। इतना ही नहीं उसे चांटे ही चांटे मारे। जिस पर सविता काफी दुखी हो गई थी। वह यह कहते हुए चली गई थी यह आप लोग हमेश खुश रहो। इसके बाद वह घर से निकल गई। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बाद उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस का कहना
इस मामले में पुरानी छावनी थाना प्रभारी का कहना है कि जांच में पता लगा है कि मृतका को उसकी पड़ोसी महिलाओं ने बेइज्जत किया था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने उसे परेशान कर खुदकुशी के लिए उकसाने वाली दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.