प्रदेश के 3 संभागों में 6 दिसंबर से मौसम लेगा करवट, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Updated on 05-12-2022 09:24 PM
प्रदेश में 6 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का पूर्व अनुमान लगाया गया है। ग्वालियर, जबलपुर में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में भी तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

मौसम प्रणाली बदलेगी

पाकिस्तान की तरफ से आ रही हवा हिमालय के ऊपर सक्रिय हो रही है। 5 दिसंबर तक इसके सक्रिय होने के साथ ही तापमान में गिरावट का दौर देखा जाएगा। प्रदेश में फिलहाल तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच है। हालांकि 6 दिसंबर के बाद इसमें तेजी से गिरावट देखी जाएगी। हल्की सर्दी भी महसूस की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक हिमालय के ऊपर विक्षोभ निर्मित है। हालांकि हिमालय में फिलहाल बर्फबारी पर रोक लग गई है। जिस कारण से हवा ज्यादा प्रभावित नहीं हो रही है। बर्फबारी शुरू होने के साथ ही मध्यप्रदेश में होगी।

इसके अलावा ला निना की परिस्थिति भी सक्रिय है जिसे सर्दी का असर पड़ा है। नवंबर में मध्य में तापमान 22 साल में सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। हालांकि प्रशांत महासागर के समुद्री सतह पर लगातार बदल रहे मौसम प्रणाली का असर मध्यप्रदेश में दिखेगा।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की तीव्रता बढ़ी

हमारे यहां ठंड के लिए सबसे जरूरी माने जाने वाले फैक्टर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की तीव्रता पिछले 20 साल में 10% बढ़ गई है। इससे देश के पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी ज्यादा हो रही है। मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है। इस कारण अब दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से लेकर मार्च के पहले पखवाड़े तक ठंड पड़ने लगी है।

दिन में पारा 30 डिग्री के नीचे आएगा

मध्यप्रदेश में अभी दिन का पारा 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। 6 दिसंबर से यह 26 डिग्री सेल्सियस से कम हो सकता है। ऐसे में दिन भी हल्की सर्दी महसूस हो सकती है। रात का पारा ज्यादा गिरने के कारण रात को अधिक सर्दी महसूस होगी। मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय सर्दी में ज्यादा देर नहीं रहना चाहिए। यही नहीं, सर्दी से बचने के लिए कई सतहों में गर्म कपड़े पहना चाहिए।

इनमें तापमान में भारी गिरावट

अन्य जिलों की बात करें तो सिर्फ नहीं हो नरसिंहपुर में शनिवार को दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसमें 5 फीसद की गिरावट देखने को मिली है जबकि बैतूल धार में भी न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। शनिवार को 3 संभागों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिन जिलों में तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को मिला है। उसमें रायसेन के अलावा पचमढ़ी, राजगढ़, नरसिंहपुर, खंडवा, ग्वालियर और उमरिया सहित नौगांव शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.