MP में 29-30 मार्च से फिर बदलेगा वेदर 2 दिन पारा 3 डिग्री तक बढ़ेगा; इसके बाद ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश

Updated on 27-03-2023 06:25 PM

मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन गर्मी वाले रहेंगे। ज्यादातर शहरों में दिन-रात के पारे में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 29-30 मार्च से मौसम बदलेगा। ग्वालियर-चंबल समेत रीवा, जबलपुर, उज्जैन संभाग के कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक वेदर डिस्टर्बेंस रहेगा। इससे पहले रविवार को सतना, अनूपपुर और पन्ना में ओले गिरे।

24 से 26 मार्च के बीच प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश हुई। वहीं, रविवार को मौसम में हल्का सा बदला देखने को मिला। सतना, अनूपपुर और पन्ना में ओले भी गिरे। इससे पहले प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदलने का अनुमान था। ओलावृष्टि के अलावा तेज आंधी चलने की संभावना भी थी, लेकिन वेद डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोप) की एक्टिविटी कमजोर होने की वजह से ओलावृष्टि और तेज आंधी का असर नहीं रहा। इससे ज्यादातर हिस्सों में किसानों ने राहत की सांस ली।

पिछले दो सिस्टम में आधे प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और आंधी ने लाखों हेक्टेयर फसलें बर्बाद कर दी थी। मार्च में आए दो सिस्टम की वजह से किसानों की गेहूं, चना, सरसों, मसूर और धनिया की फसल बर्बाद हो गई। तीसरे सिस्टम को भी स्ट्रॉन्ग बताया जा रहा था, लेकिन इसकी एक्टिविटी कुछ ही जिलों में देखने को मिली।

तीसरे सिस्टम में इन जगहों पर बारिश
ग्वालियर, छतरपुर, मंडला, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सीधी, सतना, दमोह में हल्की बारिश हुई। वहीं, पन्ना, सतना और अनूपपुर में ओले गिरे।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 1 अप्रैल से नया सिस्टम बन रहा, लेकिन कितना स्ट्रॉन्ग होगा, यह आने वाले कुछ दिन में पता चल सकेगा। हालांकि, इससे पहले मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी भी होगी।

कहां-कैसा रहेगा मौसम

  • 27 मार्च : प्रदेशभर में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। ज्यादातर शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। भोपाल में दिन का तापमान 36 और रात में पारा 19 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
  • 28 मार्च : इस दिन भी गर्मी का असर रहेगा। मौसम साफ रहने से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
  • 29 मार्च : इस दिन से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में मामूली बदलाव देखने को मिलेगा। उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बैतूल और बालाघाट में बादल और हल्की बारिश होने का अनुमान है।
  • 30 मार्च : आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और राजगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।

भोपाल में तेज गर्मी
भोपाल में रविवार को धूप निकली। इससे दिन में पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन 27, 28 और 29 मार्च को तेज गर्मी का असर होने की बात कही है। इससे दिन का तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। फिलहाल तापमान 35 डिग्री के आसपास चल रहा है। रात का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 30 मार्च को हल्के बादल छाए रहेंगे। इधर, रविवार को कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.