फिर बदलने वाला है मौसम, इस हफ्ते देश के कई इलाकों में होगी बेमौसम बरसात, IMD की ताजा भविष्यवाणी पढ़ लीजिए

Updated on 13-03-2023 07:47 PM
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मार्च की शुरुआत में लोगों को कहीं मध्यम और कहीं तेज बारिश देखने को मिली थी। होली के पहले हुई इस बारिश ने बढ़ती गर्मी के बीच राहत जरूर पहुंचाई। वहीं 2-4 दिन के ब्रेक के बाद एक बार फिर देश के कई इलाकों में बेमौसम बरसात देखने को मिल सकती है। क्लाइमेट ट्रेंड्स की मानें तो इस हफ्ते आने वाली बारिश लंबी हो सकती है। उसने बताया कि मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के हिस्सों में बरसात हो सकती है। वहीं उत्तरी मैदान की तरफ भी हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है।
बढ़ती गर्मी के चलते पहले ही आ गया प्री मॉनसून
निजी और सरकारी मौसम एजेंसियों ने क्लाइमेट ट्रेंड्स को बताया कि इस साल प्री-मॉनसून तय समय से पहले ही आ गया। इसकी वजह देश में तापमान का तेजी से बढ़ना है। अमूमन माना जाता है कि मार्च के दूसरे हाफ में प्री-मॉनसून दस्तक देता है लेकिन फरवरी में ज्यादा तापमान बढ़ने के चलते यह जल्दी आ गया। पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर आंध्र प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते भी मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं पश्चिमी हिमालय की तरफ हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस को भी एक बड़ी वजह माना जा सकता है। बताए अनुमान के अनुसार मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत में 13 मार्च से 18 मार्च के बीच बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ओले पड़ने की भी संभावना है। वहीं दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
दिल्ली में भी हो सकती है बारिश
देश के कई हिस्सों में होने वाली बारिश का असर राजधानी दिल्ली पर भी पड सकता है। दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 मार्च को दिल्ली में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 15 से 17 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 18 मार्च को एक बार फिर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है।
इन राज्यों में अभी सताएगी गर्मी
देश के कुछ हिस्सों में जहां बारिश से राहत मिलने वाली है तो वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां अभी गर्मी और सताने वाली है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान, कच्छ, कोंकण और सौराष्ट्र में रविवार तो तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान , कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गोवा में 35 से 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां अभी हीटवेव चलने के आसार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.