आंसुओं के तालाब में रनों के हिलोरे... यह तो सिर्फ सरफराज का ट्रेलर है

Updated on 16-02-2024 01:30 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर उमड़ते भावनाओं का गुबार। डेब्यू मैच में रनों के लिए बेसब्र। आउट हुआ तो पूरे भारत को जैसे सदमा लग गया। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन क्या कुछ नहीं देखने को मिला। इस सबकी शुरुआत 311 नंबर के कैप से हुई, जिसे महान अनिल कुंबले ने भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट के डॉन ब्रैडमैन कहे जाने वाले सरफराज खान को पहनाया। डेब्यू कैप मिलने के बाद सरफराज अपने पिता या यूं कहें कि गुरु नौशाद खान के पास पहुंचे तो आंसू सैलाब बनकर झर-झर बहने लगे। सरफराज की वाइफ भी मैदान पर थीं। क्रिकेटर की पत्नी की आंखें भी तालाब बनी हुई थीं।

रात को बख्त दो, सूरज अपने ही समय पर निकलेगा: नौशाद खान
आंसू पोछते सरफराज मानों कह रहे हों कि अब तो 'जश्न ए बहारा' है। सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार हो रही थी। हर किसी को इंतजार था कि सरफराज खान टेस्ट डेब्यू करें और अब यह सपना पूरा हुआ। गोल्डन ड्रीम पूरा होने के बाद नौशाद ने कहा- पहले जब मैं (सरफराज पर) बहुत मेहनत करता था तो सोचता था कि मेरा सपना सच क्यों नहीं हो जाता। लेकिन टेस्ट कैप मिलने के बाद उन सभी बच्चों के लिए मेरी सोच बदल गई है जो काम कर रहे हैं। रात को बख्त दो गुजारने के लिए, सूरज अपने ही समय पर निकलेगा।

पिता ने कहा था कड़ी मेहनत करते रहो, कोई रोक नहीं सकता
सरफराज ने स्वप्निल शुरुआत करते हुए रन आउट होने से पहले 66 गेंदों में 62 रन बनाए। विजाग में दूसरे टेस्ट से पहले पहली बार टीम में शामिल होने से पहले सरफराज ने साल दर साल घरेलू क्रिकेट में ढेरों रन बनाए। वह इस बारे में कहते हैं- हर बार यह सोचकर आंसू आ जाते थे कि अब मुझे फोन आएगा, मुझे अभी फोन आएगा। मेरे अब्बू (पिता) ने मुझसे बस एक ही बात कही थी कि कड़ी मेहनत करते रहो, तुम्हें कोई नहीं रोक सकता। मुझे लगता है कि यह है। विश्वास और धैर्य रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

खाता खोलते ही सरफराज ने अंग्रेज गेंदबाजों को सूत दिया
सरफराज जब मैदान पर उतरे तो उन्हें देखकर कोई भी कह सकता था कि वह अपना पहला मैच खेल रहे हैं। चेहरे पर घबराहट थी, लेकिन हार्ड वर्क इतना कर रखा है कि उन्हें शॉट खेलने में कोई दिक्कत नहीं हुई। 66वें ओवर की चौथी गेंद पर जब सरफराज खान ने मार्क वुड की गेंद पर खाता खोला तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 69वें ओवर में सरफराज ने रेहान को पहला चौका मारा तो अगले ही ओवर में दूसरा चौका भी निकल गया। इसके बाद उन्हें रोकना मुश्किल दिख रहा था।

आंसुओं के तालाब में रनों के हिलारे तो सिर्फ ट्रेलर हैं...
सरफराज ने इसके बाद वनडे के अंदाज में अंग्रेज गेंदबाजों को खूब धोया। देखते ही 48 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की तो हर किसी ने खड़े होकर तालियां बजाकर युवा बल्लेबाज का उत्साहवर्धन किया। वीआईपी बॉक्स में बैठे पिता को लोग बधाइयां देने लगे तो नौशाद की आंखों में एक बार फिर खुशी के आंसू थे। वाइफ रोमाना की खुशी भी देखते बन रही थी। हालांकि, यहां सरफराज 62 रन पर रन आउट हो गए, लेकिन यकीन मानिए आंसुओं के तालाब में ये रनों के हिलारे तो सिर्फ ट्रेलर है। पूरी पिक्चर अभी बाकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.