मध्य प्रदेश में एक ही चेहरे पर सिम निकालने के सबसे ज्यादा मामले विध्य क्षेत्र में

Updated on 09-06-2026 12:53 PM

भोपाल। साइबर ठगों के लिए मध्य प्रदेश का विंध्य इलाका (रीवा, सतना और सीधी जिला) आसान लक्ष्य बन गया है। ठग क्षेत्र के मजदूरों और कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बना रहे हैं। सर्वाधिक म्यूल खाते मिलने के बाद अब एक ही फोटो-आइडी से सर्वाधिक 2,279 सिम कार्ड रीवा-सतना में जारी होने का पर्दाफाश हुआ है।

मामले में अभी तक 19 जिलों में 32 एफआईआर दर्ज कर 42 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। एक चेहरे पर सर्वाधिक सिम निकालने का दूसरा बड़ा मामला मुरैना और दतिया जिलों का हैं, यहां 1376 सिम निकाली गई हैं। राज्य साइबर मुख्यालय ने 'ऑपरेशन फास्ट-2' के अंतर्गत टेलीकाम कंपनियों के सहयोग से आपरेशन फेस चलाया था, जिसमें विभिन्न जिलों प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी सामने आई है।

सिम कार्ड से बैंक में अकाउंट खुलवाकर ओटीपी लेते हैं

साइबर मुख्यालय के मुताबिक विंध्य क्षेत्र में ठगों ने मजबूत नेटवर्क तैयार कर लिया है, जिससे उन्हें म्यूल खाते खुलवाने, अवैध तरीके से सिम कार्ड हासिल करने में आसानी होती है। बता दें कि इन सिम कार्ड का उपयोग बैंक खाता खुलवाने और ओटीपी प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

भोपाल में सर्वाधिक चार एफआईआर दर्ज कर सात आरोपियों और राजगढ़ में तीन प्रकरण दर्ज कर सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। भोपाल, राजगढ़ के अलावा इस तरह के मामले बालाघाट, रीवा, विदिशा, नरसिंहपुर, ग्वालियर, सीधी, सिंगरौली, कटनी, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, झाबुआ, देवास, मंदसौर सीहोर और दमोह जिलों में भी सामने आए हैं।

इस तरह जारी कराते थे एक चेहरे से कई सिम कार्ड

सिम कार्ड जारी करने वाले आरोपी साइबर ठगों के गिरोह से मिले हुए थे। वे एक सिम कार्ड के बदले 500 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक गिरोह से वसूलते थे। सिम के लिए आवश्यक दस्तावेज कूटरचित तरीके से तैयार किए जाते थे। उदाहरण के रूप में नई सिम लेने अथवा मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए ग्राहक जो दस्तावेज (आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि) देते थे, उन्हीं की प्रतिलिपि में ये लोग अपना फोटो लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.