यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइल दे सकता है अमेरिका:ये 800km की स्पीड से मॉस्को हिट कर सकती है; ट्रम्प लेंगे आखिरी फैसला

Updated on 30-09-2025 03:51 PM

ट्रम्प प्रशासन यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने पर विचार कर रहा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को यह जानकारी दी है। टॉमहॉक मिसाइलों की रेंज 2,500 किमी है। अगर यूक्रेन को ये मिसाइलें मिलती हैं, तो वो रूस की राजधानी मॉस्को को भी निशाना बना सकता है।

वेंस ने मीडिया से कहा कि इस सौदे पर आखिरी फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प लेंगे। उन्होंने कहा- हम यूरोपीय देशों की कई मांगों पर विचार कर रहे हैं।

पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में UN महासभा के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइल देने की मांग की थी। जेलेंस्की का कहना था कि ये मिसाइलें रूस को शांति वार्ता के लिए मजबूर कर सकती हैं।

अमेरिका पहले यूरोप को बेचेगा, फिर यूक्रेन को मिलेगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प पहले यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल देने के खिलाफ थे, लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन के शांति वार्ता से इनकार करने से वह नाराज हैं। अमेरिका सीधे यूक्रेन को टॉमहॉक देने की बजाय नाटो देशों को बेच सकता है, जो फिर इन्हें यूक्रेन को दे सकते हैं।

रूस ने वेंस की बयान पर कड़ा विरोध दर्ज किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि ये मिसाइलें युद्ध के मैदान में कोई बड़ा बदलाव नहीं लाएंगी, लेकिन सवाल ये है कि इनका निशाना अमेरिका तय करेगा या यूक्रेन।

रूस बोला- हमारे पास इन्हें रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम

रूस ने यह भी कहा कि उसके पास टॉमहॉक मिसाइलों को रोकने के लिए मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम है। रूसी के मिलिट्री एक्सपर्ट यूरी नुतोव ने चेतावनी दी है ट्रम्प के इस फैसले से मॉस्को और वॉशिंगटन के रिश्ते और खराब होंगे।

पुतिन पहले भी चेतावनी दे चुके हैं कि पश्चिमी हथियारों का इस्तेमाल रूस के खिलाफ करने को नाटो की "सीधी भागीदारी" माना जाएगा।

रूस के अंदरूनी इलाके टॉमहॉक मिसाइल की रेंज में

टॉमहॉक मिसाइलें यूक्रेन को रूस के अंदरूनी इलाकों में सैन्य ठिकानों, एयर डिफेंस सिस्टम और लॉजिस्टिक हब को निशाना बना सकती हैं।

ये मिसाइलें यूक्रेन के मौजूदा ATACMS मिसाइलों (300 किमी रेंज) से कहीं ज्यादा दूरी तक मार कर सकती हैं। लेकिन इन्हें चलाने के लिए खास लॉन्चर और ट्रेनिंग चाहिए। अमेरिका के पास कुछ पुराने टॉमहॉक लॉन्चर हैं, जिन्हें यूक्रेन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.