सामने आया ओडिशा रेल हादसे का सच, 'ब्लैक बॉक्स' ने किए अहम खुलासे, क्यों अचानक रेड हो गए दोनों सिग्नल?

Updated on 08-06-2023 07:24 PM
नई दिल्ली : ओडिशा रेल हादसे (Odisha Train Accident) में अब एक नई चीज निकलकर आई है। कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन (Coromandel Express Train) के लिए अचानक लूप और अप लाइन के सिग्नल रेड हो गए थे। ट्रेनों का ब्लैक बॉक्स कहे जाने वाले डेटा लॉगर (Data Logger) से यह जानकारी पता लगी है। डेटा लॉगर के अनुसार कोरोमंडल एक्सप्रेस को होम और आउटर दोनों सिग्नलों पर ग्रीन लाइट दी गई थी। फिर अचानक से अप लाइन पर सिग्नल रेड हो गया। इसके बाद लूप लाइन पर भी सिग्नल रेड हो गया। इस तरह दोनों लाइन पर रेड सिग्नल हो गए। बालासोर रेल हादसे (Balasore Train Accident) में 288 लोगों की मौत हो गई थी और 1100 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे।

सबसे भीषण रेल हादसों में से एक

कोरोमंडल एक्सप्रेस मेन लाइन से लूप लाइन पर चली गई थी और वहां पहले से खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। ट्रेन के कुछ डिब्बे डाउन लाइन पर भी चले गए और उस लाइन पर चल रही यशवंतपुर हावड़ा ट्रेन से टकरा गए। यह हादसा सबसे भीषण रेल हादसों में से एक है।

डेटा लॉगर बताता है सारी जानकारी

डेटा लॉगर से मिली जानकारी ने इस हादसे में कई सवाल खड़े कर दिये हैं। यह वही डेटा लॉगर है, जो रलवे बोर्ड की मेंबर जया वर्मा सिन्हा ने पीएम मोदी को दिखाया था। आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार सिग्नलिंग और टेलीकॉम एक्सपर्ट अखिल अग्रवाल बताते हैं कि डेटा लॉगर हादसे से जुड़ी अहम चीजें बताता है। यह टाइम के साथ चीजों को दिखाता है। डेटा लॉगर से पता चलता है कि प्लेटफॉर्म खाली है या नहीं। अगर किसी प्लेटफॉर्म पर ट्रेन है, तो वह खड़ी है या चल रही है। स्टेशन मास्टर को सूचना देने के लिए ट्रेक में कई सेंसर भी होते हैं।

डेटा लॉगर क्या बता रहा?

अग्रवाल के अनुसार जब रेलवे ट्रैक पर कोई ट्रेन खड़ी होती है, तो डेटा लॉगर पर लाइन रेड हो जाती है। वहीं, जब ट्रैक खाली होता है, तो यह ग्रे होती है। अग्रवाल ने बताया कि सबसे पहले यशवंतपुर-हावड़ा ट्रेन को निकालने के लिए डाउन लाइन पर येलो और ग्रीन सिग्नल को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के लिए अप लाइन के सिग्नल को साफ किया गया था। जब यशवंतपुर ट्रेन गुजर रही थी, उस समय कोरोमंडल एक्सप्रेस बहनागा बाजार स्टेशन के पास पहुंचना शुरू कर देती है। उस समय कोरोमंडल के लिए होम और आउटर दोनों सिग्नल ग्रीन थे। लेकिन अचानक अप लाइन पर ट्रैक रेड हो जाता है। उसके बाद लूप लाइन का ट्रैक भी रेड हो जाता है। लूप लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी। इस तरह पूरे हादसे में क्या-क्या सिग्नल मिला, इसे डेटा लॉगर में देखा जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.