आदिवासी विकास परिषद का स्थापना दिवस 29 को, नई इकाइयों का होगा शपथ ग्रहण
Updated on
14-01-2026 12:59 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद का स्थापना दिवस समारोह 29 जनवरी को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के.आर. शाह ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा।
के.आर. शाह ने जानकारी दी कि संगठन के विस्तार के तहत दुर्ग जिले की अध्ययन शाखा में चन्द्रभान सिंह ठाकुर को दायित्व सौंपा गया है। वहीं युवा प्रभाग में अविनाश भरकम को जिला अध्यक्ष और महिला प्रभाग में श्रीमती दिनेश्वरी अर्थ को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन के बाद राज्य के सभी जिलों में परिषद की जिला इकाइयों का गठन किया गया। संगठन निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह स्थापना दिवस समारोह विशेष महत्व रखता है।स्थापना दिवस के दिन परिषद अपना छह सूत्रीय कार्य एजेंडा भी सार्वजनिक करेगी। इसमें प्रमुख रूप से उन अनुसूचित जनजाति महिला और पुरुष बंदियों के मामलों को उठाने का संकल्प शामिल है, जो वर्ष 2000 से अब तक विभिन्न जिलों की जेलों में बंद हैं और जमानत या प्रक्रियात्मक कारणों से सजा पूरी होने के बाद भी रिहा नहीं हो पाए हैं। परिषद इस दिशा में कमेटी गठित कर कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर पहल करेगी।पत्रवार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकल तारम, प्रदेश महामंत्री युवराज अकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष शान्तनू मरकाम सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। परिषद ने कहा कि आने वाले समय में आदिवासी समाज के अधिकार, न्याय और विकास से जुड़े मुद्दों पर संगठित प्रयास किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…