बच्चों का सिर मनचाहे शेप में ढालने का ट्रेंड बढ़ा

Updated on 17-12-2022 05:43 PM

सिंगापुर की मैरी अपने नवजात बेटे को हमेशा हेलमेट पहनाए रखती हैं। वे चाहती हैं कि उनके बेटे का सिर गोल नजर आए। उन्हें लगता है कि गोल सिर वाले लोग सुंदर लगते हैं। ऐसा करने वाली मैरी अकेली नहीं हैं। एशिया के कई देशों में खासतौर पर चीन और चीन के पड़ोसी देशों में बच्चे के सिर को मनचाहा शेप देने के लिए मदर्स ऐसा कर रही हैं।

यह ट्रेंड पिछले कुछ महीनों में बहुत तेजी से बढ़ा है। इसकी वजह है- चीन की मॉम इन्फ्लुएंसर्स। यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया पर ये मॉम इन्फ्लुएंसर्स पेरेंटिंग के टिप्स देती हैं। इन्होंने कई देशों में नवजात बच्चों को हेलमेट पहनाने को वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीका बताकर ट्रेंड में ला दिया है।

मार्केट में बिक रहे सिर को मनचाहे शेप में लाने वाले हेलमेट
एक चीनी ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर ने अपनी बेटी को ‘करेक्शन हेलमेट’ पहनाया। उसने अपने वीडियो में पहनाने का तरीका बताते हुए कहा कि मैंने थोड़ी देर कर दी, लेकिन फिर भी बच्चे के सिर का शेप काफी हद तक बदल जाएगा। इस तरह के ‘करेक्शन हेलमेट’ सिंगापुर और दूसरे देशों में खूब बिक भी रहे हैं और मेजरमेंट देकर अलग से बनवाए भी जा रहे हैं। इस तरीके पर लोगों का भरोसा बहुत ज्यादा है।

मुंह पर टेप लगा देते हैं, बच्चे की मौत हो सकती है
कई पेरेंट्स को लगता है कि मुंह से सांस लेने की वजह से बच्चों का जबड़ा और उनके गाल अनाकर्षक हो जाएंगे। इसलिए वे चाहते हैं कि बच्चे सिर्फ नाक से ही सांस लें। बच्चों को मुंह से सांस लेने से रोकने के लिए सोते समय उनके मुंह पर टेप लगाने की भी सलाह दी जा रही है।

डॉक्टर कहते हैं, कई बच्चों को साइनस की दिक्कत होती है। इसलिए वे मुंह से आसानी से सांस ले पाते हैं। मुंह पर टेप लगाने से ऐसे बच्चों की मौत तक हो सकती है। ताइवान की एक इंटरनेट शॉपिंग साइट बच्चों के मुंह से सांस लेने को खतरनाक बताकर ‘माउथ क्लोजिंग करेक्शन टेप’ का प्रचार कर रही है।

नई मदर्स पेरेंटिंग के तरीके सोशल मीडिया से न सीखें
डॉक्टर्स कहते हैं- बच्चे बहुत नाजुक होते हैं। उनकी परवरिश में छोटी सी भी गलती जिंदगी भर भुगतनी पड़ सकती है। इसलिए कभी भी सोशल मीडिया से पेरेंटिंग के टिप्स न लें। मॉम इन्फ्लुएंसर्स की बताई किसी भी बात को बिना डॉक्टर से पूछे न आजमाएं। नानी-दादी की सलाह इन सोशल इन्फ्लुएंसर्स से बेहतर होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.