ममता बनर्जी से ज्यादा अभिषेक बनर्जी के लिए खास है बंगाल चुनाव में टीएमसी की हार-जीत

Updated on 13-04-2026 12:37 PM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस सबसे मुश्किल चुनाव लड़ रही है। 2011 के बाद 2026 में ऐसा मुकाबला हो रहा है, जब मुख्य विपक्षी दल बनी बीजेपी भी पूरी ताकत झोंक रही है। बीजेपी के पास प्रचार करने वाले नेताओं की फौज है। केंद्रीय मंत्री, संगठन के नेता और अन्य राज्यों के सीएम बारी-बारी बंगाल का दौरा कर रहे हैं। दूसरी ओर, टीएमसी की स्टार प्रचारक खुद ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी हैं। उनके साथ टीएमसी सांसद, विधायक और मंत्रियों ने मोर्चा संभाल रखा है।

अभिषेक बनर्जी के लिए जरूरी है जीत

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में बीजेपी कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा और रोजगार के मुद्दे के साथ आगे बढ़ रही है। 15 साल से सत्ता संभाल रही तृणमूल कांग्रेस एसआईआर और बंगाली अस्मिता से जुड़े मुद्दों से बीजेपी के नैरेटिव को काउंटर कर रही है। ममता बनर्जी ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित कर रही हैं, मगर इस चुनाव में अभिषेक बनर्जी की कड़ी परीक्षा होने वाली है। टीएमसी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी को पार्टी के नेता भी उत्तराधिकारी मानते हैं। 71 साल की ममता बनर्जी अगर उम्र के इस पड़ाव पर चुनाव हारती हैं तो पार्टी के साथ अभिषेक बनर्जी की राजनीति को भी धक्का लगेगा। अगर टीएमसी चौथी बार चुनाव जीतने में सफल होती है तो युवा अभिषेक बनर्जी के लिए पार्टी को संभालने और नेतृत्व का लंबा समय मिल जाएगा।

पूरे विपक्ष को निशाने पर लेते हैं बनर्जी

अभिषेक बनर्जी तेज-तर्रार नेता हैं और विरोधियों पर तीखे हमले करते हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं में उनकी अच्छी पकड़ हैं। विधानसभा चुनाव में वह आक्रमक शैली में प्रचार कर रहे हैं। वह चुनाव आयोग और एसआईआर के खिलाफ पार्टी के नैरेटिव को मजबूती से रखते हैं। बीजेपी के साथ वह कांग्रेस और वाम दल पर तल्ख हमले करते हैं। राजनीतिक एक्सपर्ट मानते हैं कि यह रणनीति उनकी बेहतर प्लानिंग को दिखाती है क्योंकि वह कांग्रेस-वाम दल को फायदा नहीं देना चाहते हैं। वोटिंग से पहले उन्होंने एक दांव से टीएमसी की बड़ी चिंता भी दूर कर दी। कुछ दिन पहले तक यह माना जा रहा था कि हुमायूं कबीर और एआईएमआईएम के गठबंधन से टीएमसी को नुकसान हो सकता है। मगर हुमायूं कबीर के वीडियो ने खेल ही पलट गया। AIMIM ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ लिया।

कैंडिडेट चयन से प्रचार तक निभा रहे हैं भूमिका

इस चुनाव में अभिषेक बनर्जी जिलों में दौरों में भाषणों से ज्यादा वह जनसंवाद पर फोकस कर रहे हैं। टीएमसी नेताओं के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी ने इस चुनाव में उम्मीदवार के चयन से लेकर प्रचार की रणनीति बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। बीजेपी ने ममता बनर्जी को भबानीपुर में घेरने के लिए सुवेंदु अधिकारी को उतारा है। इसके जवाब में अभिषेक बनर्जी ने नंदीग्राम में सुवेंदु के खिलाफ पवित्र कर को उम्मीदवार बनाया। पवित्र कर पहले सुवेंदु के करीबी रहे हैं। इस चुनाव में वह भबानीपुर में प्रचार की निगरानी कर रहे हैं ताकि दोबारा नंदीग्राम जैसी स्थिति नहीं आए। बनर्जी का दावा है कि इस चुनाव में टीएमसी 2021 के मुकाबले ज्यादा सीटों से सरकार में वापसी करेगी। 2026 के चुनावों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे पार्टी के भीतर नेतृत्व की अगली पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.