चोर ले गए मंदिर से मूर्तियां

Updated on 03-11-2022 04:50 PM

वाड्रफनगर विकासखंड मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पेण्डारी स्थित शिव मंदिर में चोरों ने शिवलिंग सहित आधा दर्जन से अधिक मूर्तियों की चोरी कर ली है। बलरामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच में जुट गई है। दो संदिग्ध को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी हैं।

पेंडारी के शिवमंदिर में चोरी का पता बुधवार सुबह उस समय चला जब प्रतिदिन की तरह श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। यहां स्थापित शिवलिंग सहित अन्य मूर्तियां गायब थी। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग समेत आठ मूर्तियों को स्थापित किया गया था लेकिन एक भी मूर्ति नहीं है। सभी को चोरों ने पार कर दिया है।सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बलरामपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक टीम के साथ पहुंचे।

यहां ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ा गया।संभावना जताई जा रही है कि मूर्तियों में आभूषण होने की आशंका पर मूर्तियों की चोरी की गई होगी। चोरों को लगा होगा कि कुछ चांदी-सोना उन्हें मिल जाएगा। वाड्रफनगर पुलिस चौकी प्रभारी विनोद पासवान ने बताया कि चोरी की गई मूर्तियों में से सिर्फ एक मूर्ति तांबे की है। अभी तक की जांच में यही बात निकल कर सामने आई है कि तांबे को छोड़कर शेष सभी मूर्तियां पत्थरो की है। फिर भी घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों को छानबीन में लगाया गया है। अभी तक दो संदिग्ध पकड़े गए हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.