थमने का नाम नहीं ले रहा आवारा श्वानों का आतंक, अब 11 साल की बच्ची को बनाया शिकार

Updated on 20-01-2024 12:48 PM
भोपाल। राजधानी में आवारा श्वानों द्वारा लोगों पर हमला करने, काटने की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। नगर निगम का अमला श्वानों को पकड़ने का दावा कर रहा है, लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अशोका गार्डन क्षेत्र में सामने आया है, जहां मयूर विहार में रहने वाली एक 11 वर्ष की बच्ची को आवारा श्वान ने अपना शिकार बनाया। श्वान के हमले से बच्ची घायल हो गई। वहीं अवारा श्वान को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो उसी कालोनी में रहने वाली एक श्वान प्रेमी महिला ने इनसे अभद्रता करना शुरू कर दी। वहीं आसपास के कुछ आवारा श्वानों को अपने घर में बंद कर दरवाजे में ताला लगा दिया। हालांकि जिस मादा श्वान ने बच्ची को काटा था, वो एक कार के नीचे बैठी हुई थी। उसे डाग स्क्वाड की टीम ने पकड़कर आश्रय गृह भेज दिया।

आसपास के लोगों ने बचाया

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 9 बजे बच्ची कोचिंग से घर लौट रही थी। इस दौरान अशोका गार्डन स्थित मयूर विहार कालोनी गली नम्बर एक में श्वान ने बच्ची को काट लिया। बच्ची का नाम सानिया है। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे श्वान के हमले से बचाया। वही बच्ची के घाव को देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार कराने के लिए अस्पताल लेकर गए। रहवासियों ने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की है।

नौ अस्पतालों में मिलेगी फ्री वैक्सीन

शहर के आवारा कुत्तों के लिए निशुल्क एंटी-रैबीज टीकाकरण के लिए नगर निगम नौ पशु अस्पतालों को वैक्सीन उपलब्ध करवाएगा। निगम के अपर आयुक्त रणवीर कुमार सिंह ने बताया कि 20 जनवरी के आसपास यह वैक्सीन अस्पतालों को आवंटित होगी। इससे पहले दिसंबर 2023 में निगम ने पशु चिकित्सालय पिपलानी को 100 डोज एंटी-रैबीज वैक्सीन सहित पशु चिकित्सालय सदर मंजिल को 100 डोज, पशु चिकित्सालय बैरागढ़ को 100 डोज, पशु चिकित्सालय हथाईखेड़ा को 50 डोज, पशु चिकित्सालय मिसरोद को 50 डोज, कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र आरएके कैम्पस जहांगीराबाद को 50 डोज, पशु औषधालय छोला को 50 डोज, पशु औषधालय समरधा को 50 डोज और कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र बैरागढ़ चिचली को 50 डोज उपलब्ध करवाए गए थे। जिसमें से करीब 500 वैक्सीन लग चुकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.