जिस टीम ने ग्राउंड से भगा दिया था, अब वही दे रही सम्मान, विदाई टेस्ट में एंजिलो मैथ्यूज को गार्ड ऑफ ऑनर मिला

Updated on 19-06-2025 05:16 PM
कोलंबो: क्रिकेट में आउट होने के कई तरीके हैं। इसमें एक टाइम्ड आउट भी है। जब एक बल्लेबाज आउट होता है तो अगले बल्लेबाज को 2 मिनट के भीतर गेंद खेल लेना पड़ता है। ऐसा नहीं होता है तो गेंदबाजी टीम टाइम्ड आउट के लिए अपील कर सकती है। इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा 2023 विश्व कप के दौरान हुआ था। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में श्रीलंका के एंजिलो मैथ्यूज टाइम आउट हुए थे। वह बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आ गए थे। हेलमेट लगाते हुए उसका स्ट्रिप टूट गया। उन्होंने इसे मंगवाने का इशारा किया। इसमें समय लगा और बांग्लादेश की तरफ से अपील हो गई। अंपायर ने मैथ्यूज को आउट किया। उन्होंने कप्तान शाकिब अल हसन से काफी देर बात की। अंपायर को सफाई दी लेकिन पवेलियन लौटना ही पड़ा।

अब बांग्लादेश ने किया मैथ्यूज का सम्मान

श्रीलंका क्रिकेट के सबसे धाकड़ खिलाड़ियों में शामिल एंजिलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह बांग्लादेश के खिलाफ गाले में अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे हैं। जब वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो उन्हें बांग्लादेशी टीम ने सम्मान किया। पूरी बांग्लादेशी टीम दोनों तरफ खड़ी हो गई और मैथ्यूज के लिए ताली बजा रही थी। इसे गार्ड ऑफ ऑनर भी कहा जाता है। इसके साथ ही पूरा स्टेडियम भी उनके लिए ताली बजा रहा था। मैदानी अंपायर भी गार्ड ऑफ ऑनर में शामिल हुए।

39 रनों की पारी खेलकर आउट हुए

एंजिलो मैथ्यूज के बल्ले से गाले टेस्ट की पहली पारी में 39 रन निकले। वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। 69 गेंदों की पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। पार्ट टाइम गेंदबाज मोमिनुल हक ने उनका विकेट लिया। 38 साल के मैथ्यूज ने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। यह उनका 119वां टेस्ट है। 211 पारियों में वह 8206 रन बना चुके हैं। कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के बाद वह श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.