मुंह का स्‍वाद बिगाड़ रहा, गले में कॉलोनी बसा लेता है वायरस... इस मुए कोरोना से कब छूटेगा पीछा

Updated on 11-04-2023 08:25 PM
नई दिल्‍ली: H3N2 (इन्फ्लूएंजा) के बीच कोविड के मामलों में उछाल ने टेंशन बढ़ाई है। दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र, केरल समेत कई राज्यों में कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ी है। संक्रमितों में सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश, हल्के बुखार जैसे लक्षण आम हैं। इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों में इस बार लक्षण ज्यादा समय तक दिख रहे हैं। कफ की समस्‍या भी रहती है। कोरोना मरीजों को अब एक नई परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वायरस उनके मुंह का स्वाद बिगाड़ रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार कोरोना इन्‍फेक्‍शन की सबसे बड़ी पहचान यही है कि स्वाद में कड़वाहट आ जाती है। राहत की बात यह है कि कोरोना पहले की तरह फेफड़ों मे उतरकर निमोनिया में तब्‍दील नहीं हो रहा। ऐसा होता तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी से खतरा बढ़ जाता। संक्रमण की हालिया लहर के कमजोर होने के पीछे यही वजह बताई जा रही है। हालांकि, वायरस अब गले में कॉलोनी बसा लेता है। कोविड का असर अब अपर रेस्पिरेटरी सिस्टम पर ज्यादा दिख रहा है।

किन लोगों को कोरोना से ज्‍यादा खतरा है

मेडिकल एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, को-मॉर्बिड मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है। भले ही अभी फैल रहा कोरोना उतनी गंभीर बीमारी नहीं दे रहा, लेकिन शुगर, किडनी, लिवर, हार्ट, कैंसर, एनीमिया जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को ज्‍यादा खतरा है। ऐसे लोगों में सामान्‍य इन्‍फ्लूएंजा भी निमोनिया बन सकता है। संभव हो तो को-मॉर्बिडिटी वाले मरीज घर से मास्‍क पहनकर बाहर निकलें।

दो से ज्यादा बार कोरोना तो फेफड़ों पर असर बढ़ा

किसी को दो से अधिक बार कोरोना हो रहा है तो उसका असर शरीर के अलग-अलग अंगों पर देखने को मिल रहा है। डॉक्टरों की मानें तो किसी को तीसरी बार कोरोना हो रहा है तो उसके फेफड़ों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। इससे शरीर में जॉइंट पेन जैसी समस्या हो रही है। फरीदाबाद के एकॉर्ड अस्पताल में कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ़ ऋषि गुप्ता बताते हैं कि कोरोना का जो वैरिएंट इस वक्त भारत में है, वह ओमिक्रॉन का ही सब वेरिएंट है। लोगों को चाहिए कि वह अपने शरीर का ज्यादा ध्यान रखें। इस बार मरीजों में A टाइप निमोनिया में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.