तांत्रिक ने कहा था- चांदी की लक्ष्मीजी का पूजन करो, तो अस्पताल से मूर्ति चुरा लाई फिजियोथैरेपिस्ट

Updated on 13-01-2025 01:48 PM

भोपाल। एक जमाने में करोड़पति रहे परिवार पर आर्थिक संकट आया तो उन्हें किसी तांत्रिक ने लक्ष्मीजी के रूठ जाने का कारण बताया और घर में दोबारा समृद्धि लाने चांदी से निर्मित लक्ष्मीजी के पूजन का उपाय बता दिया।फैक्ट्री और करोड़ों के मकान बिक जाने से परिवार किराये के घर में पहुंच गया, जिससे घर में आर्थिक संपन्नता के समाधान को पूरा करने परिवार की एक बेटी ने शहर के एक बड़े अस्पताल में बने मंदिर से लक्ष्मीजी की मूर्ति चुरा ली।

अस्पताल प्रबंधन कि शिकायत पर मिसरोद थाना पुलिस ने 42 वर्षीय आरोपित मोनिका चेलानी को पकड़ा और 60 हजार रुपए कीमत की मूर्ति जब्त की। वहीं आरोपित महिला को मुचलके पर छोड़ दिया।

मंडीदीप में फैक्ट्री, पाश कालोनियों में थे करोड़ों के मकान

थाना प्रभारी मनीष राज भदौरिया के अनुसार आरोपित मोनिका चेलानी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता अशोक चेलानी मंडीदीप में फैक्ट्री चलाते थे। उनका गोल्डन सिटी और शहर की अन्य पाश कालोनियों में करोड़ों रुपये कीमत के मकान थे।

परंतु कुछ समय पहले ही उनकी धन-संपदा खत्म होना शुरू हो गई और पिछले चार-पांच साल में उनकी फैक्ट्री और मकान बिक गए। मोनिका ने बताया कि घर की आर्थिक हालत खराब होने के बाद उसने फिजियोथैरेपिस्ट की नौकरी शुरू की थी, करीब एक साल पहले उसने नौकरी भी छोड़ दी।

चांदी की लक्ष्मी का पूजन

इस दौरान किसी ने उसे बताया कि लक्ष्मी जी के रुष्ट होने से घर का ऐश्वर्य खत्म हो रहा है, यदि चांदी की लक्ष्मीजी का पूजन करोगी तो वापस घर में समृद्धि लौट आएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.