सुपर किंग्स ने 86 रनों पर समेट दी सुपर जायंट्स की पारी, अपने ही पुराने खिलाड़ी ने दिया घाव

Updated on 31-12-2025 11:55 AM
डरबन: साउथ अफ्रीका की लीग एसए20 में जोबर्ग सुपर किंग्स को एकतरफा जीत मिली है। टीम का सामना डरबन सुपर जायंट्स से था। किंग्समीड के मैदान पर एडेन मार्करम की कप्तानी वाली सुपर जायंट्स की पारी सिर्फ 86 रनों पर सिमट गई। जोबर्ग सुपर किंग्स की शुरुआत भी खराब रही लेकिन अंत में टीम ने 4 विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया। 13वें ओवर में जीत की वजह से जेसीके को बोनस पॉइंट भी मिला।

स्पिनर्स ने सुपर जायंट्स को फंसाया

कप्तान फाफ डु प्लेसिस का प्रेनेलन सुब्रायन से पारी की शुरुआत में गेंदबाजी कराने का फैसला पूरी तरह सफल रहा। ऑफ स्पिनर सुब्रायन ने डीएसजी की मजबूत मानी जा रही शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। सुपर जायंट्स के टॉप-3 बल्लेबाज केन विलियमसन, डेवोन कॉन्वे और जोस बटलर का आउट कर दिया। 21 रनों पर ही टीम के तीन विकेट गिर गए। हेनरिक क्लासेन भी कुछ खास नहीं कर सके और डोनोवन फेरेरा का शिकार बन गए।
इसके बाद सुपर जायंट्स की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। कप्तान एडन मार्करम (27 गेंदों पर 22 रन) अकेले संघर्ष करते रहे, लेकिन टीम को संभाल नहीं सके। इसके बाद जेएसके के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन ने निचले क्रम को समेट दिया। डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा रह चुके सुब्रायन ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि ग्लीसन ने सिर्फ दो रन देकर तीन शिकार किए।

जेसीके की भी शुरुआत खराब रही

जेसीके की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। कप्तान फाफ डुप्लेसिस 3 और मैथ्यू डिविलियर्स 7 रन बनाकर आउट हो गए। वियान मुल्डर भी सिर्फ एक रन बना सके। 24 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद राइली रूसो ने मोर्चा संभाला। हालांकि सुपर जायंट्स ने फील्डिर्स ने कैच छोड़कर उनका पूरा साथ निया। रूसो ने 32 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत तय कर दी। अंत में शुभमन रंजने और डोनोवन फेरेरा ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। सुब्रायन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.