मंगल पर आया सबसे जोरदार भूकंप और धरती पर हिल गए वैज्ञानिक, कर डाली नई खोज, जानें क्या मिला

Updated on 19-10-2023 02:17 PM
वॉशिंगटन: मंगल ग्रह पर 4 मई 2022 को नासा के इनसाइट लैंडर ने अब तक के सबसे बड़े भूकंप को रिकॉर्ड किया था। इसकी तीव्रता 4.7 थी। पृथ्वी की तुलना में यह सुनने में भले हल्का लग रहा हो, लेकिन हमारे पड़ोसी ग्रह मंगल के लिए स्थिति अलग है। पृथ्वी पर भूकंप टेक्टोनिक प्लेट की गतिविधियों के कारण आता है। लेकिन मंगल ग्रह के पास टेक्टोनिक प्लेट नहीं है। वैज्ञानिक पहले मानकर चल रहे थे कि मंगल पर आया यह भूकंप किसी बड़े उल्कापिंड के गिरने से आया होगा।

वैज्ञानिकों ने भूकंप के बाद इंपैक्ट क्रेटर यानी जिस जगह उल्कापिंड गिरता है उसकी खोज शुरू की, लेकिन उन्हें यह नहीं मिला। इसके बाद वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि भूकंप टेक्टोनिक गतिविधि के कारण हुआ है। ग्रह के आंतरिक भाग में गड़गड़ाहट और मंगल किस कारण हिलता है इसकी उन्हें समझ मिली। इससे जुड़ा शोध इसी सप्ताह जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में प्रकाशित हुआ।

उल्कापिंड से नहीं आया भूकंप

इंग्लैंड में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ग्रह वैज्ञानिक और इस शोध के लेखक बेन फर्नांडो ने कहा, 'हमने निष्कर्ष निकाला कि इनसाइट की ओर से पकड़ा गया सबसे बड़ा भूकंप उल्कापिंड से न होकर टेक्टोनिक गतिविधि से आया था। यह खोज महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पता चलता है कि मंगल पर इतना तगड़ा भूकंप भी आ सकता है।' उन्होंने आगे कहा कि जब हमने पहली बार डेटा देखा तभी लगा था कि यह घटना एक महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है।

टेक्टोनिक प्लेटों पर क्या बोले वैज्ञानिक

इंपीरियल कॉलेज लंदन के ग्रह वैज्ञानिक और अध्ययन के सह-लेखक कॉन्स्टेंटिनो चारलाम्बस ने कहा, 'यह मंगल ग्रह की भूकंपीय गतिविधि के बारे में हमारी समझ में एक महत्वपूर्ण कदम है और हमें ग्रह की टेक्टॉनिक प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से जानने के एक कदम और करीब ले जाता है।' फर्नांडो का कहना है, 'हम अभी भी मानते हैं कि मंगल पर कोई सक्रिय प्लेट टेक्टोनिक्स नहीं है। इसलिए संभवता मंगल की परत के भीतर तनाव के रिलीज होने से हुई थी।' नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह पर चार साल काम किया। इस दौरान उसने सैकड़ों झटकों को पकड़ा। इनमें से कई अंतरिक्ष से गिरे उल्कापिंडों के कारण बने।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.