रविवार को जारी रहा निगम के संविदा कर्मचारियों का धरना:कर्मचारियों ने हनुमान जी को ज्ञापन दिया, कहा-अधिकारियों को सद्बुद्धि दें

Updated on 06-01-2025 12:15 PM

कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों का धरना रविवार को 5वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी सरकारी छुट्टी के दिन भी निगम मुख्यालय के बाहर बच्चों-पत्नी के साथ धरने पर बैठे रहे। धरने के 5वें दिन भी कोई अधिकारी मिलने नहीं आया, तो कर्मचारियों ने मंदिर जाकर हनुमान जी को ज्ञापन सौंपा और अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि हमारी यही कामना है कि अधिकारी बोर्ड की बैठक में लिए निर्णय का पालन करते हुए वेतनवृद्धि के आदेश जारी कर दें।

संविदा कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर कहते हैं कि 6 माह पहले कुक्कुट विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक में संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। 6 माह बाद भी निर्णय पर अमल नहीं हुआ। जिस कारण कर्मचारियों को पूर्व का वेतन ही मिल रहा है। इस संबंध में कई बार ज्ञापन दिए गए, पर अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। इसलिए मजबूरी में धरना देना पड़ रहा है। धरने पर बच्चे बैठे हैं, उनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है, तो सेंट्रल सीमेन स्टेशन और अन्य इकाइयों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। सभी जिलों को भोपाल से भेजे जाने वाले सीमन की सप्लाई प्रभावित।

उन्होंने बताया कि संस्थान में मौजूद पशुओं का इलाज नहीं हो पा रहा है। कम्यूटर से संबंधित कार्य भी प्रभावित हुआ है। निगम मुख्यालय भोपाल में निर्माण प्रकोष्ठ संबंधी समस्त कार्य प्रभावित हो रहे हैं। निगम की योजनाओं से संबंधित कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं,फाइलों का मूवमेंट पूर्ण रुप से बंद है। उज्जैन का नाइट्रोजन प्लांट तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार शाम से बंद है। जिससे नाइट्रोजन का उत्पादन ठप है। जबलपुर-सागर में नाइट्रोजन का वितरण प्रभावित हुआ है। जिससे सीमेन डोज खराब हो रहे हैं। पशु आहार संयंत्र में 60 टन प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है। बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 जुलाई 2023 को सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि संविदा कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और भत्ते दिए जाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.