अलग हटकर है कोरियन वेब सीरीज 'मास्क गर्ल' की कहानी, सस्पेंस ऐसा कि स्क्रीन से चिपके रहेंगे

Updated on 23-08-2023 02:04 PM
अगर आप इस हफ्ते धमाकेदार वेब सीरीज देखने का मन बना रहा हैं तो हालिया रिलीज हुई कोरियन वेब शो 'मास्क गर्ल' एक बढ़िया ऑप्शन है। अगर आपने इसका एक एपिसोड देख लिया तो फिर बैक-टू-बैक सातों एपिसोड देख डालेंगे। इसलिए यही सलाह होगी कि इसे तब ही देखें, जब आपके पास लगातार 6-7 घंटे का समय हो। ये सीरीज आपको हर कदम पर सस्पेंस देती है, साथ ही इमोशनल भी करती है। ये ट्विस्ट और टर्न्स से भरी हुई है। हर एपिसोड में एक नई कहानी आपका इंतजार कर रही होती है, जो यकीनन पिछली वाली से ज्यादा दिलचस्प है।

Mask Girl को किम योंग-हून ने डायरेक्ट किया है। इसमें ली हान-बायोल, नाना, गो ह्यून-जंग, अहं जे-होंग और येओम ह्ये-रन ने एक्टिंग की है। शो में सभी ने दमदार एक्टिंग की है। इसके सातों एपिसोड 1-1 घंटे के हैं।

देखिए 'मास्क गर्ल' का ट्रेलर:

ये है शो की कहानी

ये साउथ कोरिया में रह रही एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसका सपना होता है कि वो फेमस हो। लोग उसे जाने-पहचाने। लेकिन बदसूरत शक्ल के आगे उसका टैलेंट भी हार जाता है। वो आम जिंदगी जीने लगती है। अपने सपने को जीने के लिए ऑनलाइन लाइव आकर मास्क पहनकर डांस करती है। साथ ही एक ऑफिस में काम करती है, जहां उसे अपने बॉस से प्यार हो जाता है, लेकिन उसका बॉस, ऑफिस की दूसरी लड़की पर डोरे डालता है। एक दिन वो ऑफिस में अपना पर्स भूल जाती है और जब उसे लेने जाती है तो कुछ ऐसा देख लेती है, जिसके बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है।

क्लाइमैक्स है कमजोर!

सुनने में ये भले ही आम-सी कहानी लगे, लेकिन ऐसा है नहीं। जैसे-जैसे ये आगे बढ़ती है, कहानी और दिलचस्प होती जाती है। इसे देखते समय आप स्क्रीन से नजरें भी नहीं हटा पाएंगे। हालांकि, लोगों का कहना है कि इसका क्लाइमैक्स उतना दमदार नहीं है। और आखिरी के 1-2 एपिसोड की कहानी कमजोर है।

कहां देखें ये शो

अगर आप इस वीकेंड 'मास्क गर्ल' वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो आप इस ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये 18 अगस्त से इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। आप इसे हिंदी, कोरियन, इंग्लिश ऑडियो में देख सकते हैं। साथ ही कोरियन और इंग्लिश सबटाइटल का भी ऑप्शन है। ये शो नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 की लिस्ट में भी शामिल हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
Advt.