स्त्री की इच्छा, भावनाओं व सामाजिक मर्यादा के बीच द्वंद्व की कथा

Updated on 15-05-2023 06:46 PM

भोपाल। भारत भवन का परिसर एक बार फिर कलाप्रेमियों की उपस्थिति से खिला-खिला नजर आ रहा है। वजह है चार दिवसीय रंगमहिमा नाट्य समारोह। दिल्ली नाट्य विद्यालय के कलाकार कुछ ऐसी प्रस्तुति दे रहे हैं कि कला के रसिक उन्हें देखने बड़ी संख्या में उनकी प्रस्तुति को देखने पहुंच रहे हैैं। रविवार को मंचित नाटक ''माई री मैं का से कहूं'' भी हाउसफुल रहा। लेखक विजयदान देथा द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन अजय कुमार ने किया। नाटक का सेट लकड़ी के प्लेटफार्म पर बनाया गया था। जिसमें लोक शैली कला की झलक दिखाई गई। मंचन के दौरान ग्रामीण परंपरा और उनके रंग-ढंग को कलरफुल लाइटों के साथ पेश किया गया। वहीं सजीव संगीत में प्राचीन भारतीय वाद्ययंत्रों और राजस्थानी, छत्तीसगढ़िया और बिहारी लोकगीतों ने दर्शकों को रोमांचित किया। रंगमहिमा समारोह के दूसरे दिन ''रंगमंच की समकालीनता और उसके स्वप्नÓ विषय पर वैचारिक सत्र का आयोजन भी किया गया।इससे पहले दिन के सत्र में रंगमंच की समकालीनता और उसके स्वप्न विषय पर लोकेंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता में वैचारिक सत्र रखा गया। जिसमें अलोक चटर्जी, शशिप्रभा तिवारी और संगम पांडेय का वक्तव्य हुआ।

मानसिक और शारीरिक अधिकारों के इस्तेमाल के लिए स्वतन्त्र नहीं स्त्री

नाटक माई री मैं का से कहूं... में स्त्री की इच्छा, उसकी भावनाओं तथा सामाजिक मर्यादा के बीच द्वंद्व की कथा है। आज के इस प्रगतिशील समाज में स्त्रियों को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर चलने और समान अधिकार प्रदान करने की बात होती है। वहीं विषमता या विडम्बना को लेखक के शब्दों में कुछ यूं सामने रखता है कि लुगाई की अपनी मर्जी होती ही कहां है, मसान न पहुंचे तब तक मेढ़ी, और मेढ़ी से सीधी मसान।

विज्ञान और बुद्धि के उत्कर्ष पर पहुंचने का दावा करने वाले इस समाज में स्त्री आज भी अपने मानसिक और शारीरिक अधिकारों के इस्तेमाल के लिए स्वतन्त्र नहीं है। उसे अपनी हर इच्छा-अनिच्छा को पुरुष प्रधान विचारों से तोलना पड़ता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.