बाजार में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर रेलवे को सप्लाई करने वाली इस कंपनी शेयर 5% चढ़ गया

Updated on 29-05-2024 02:53 PM
नई दिल्ली: इस सप्ताह शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट का ही दौर चल रहा है। पिछले सप्ताह भी शुक्रवार को बाजार फ्लैट ही रहा था। आज यानी बुधवार को भी बाजार में गिरावट ही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक (BSE Sensex) में सुबह साढ़े ग्यारह बजे के आसपास 500 से अधिक की गिरावट दिख रही थी। ऐसे में रेलवे के वंदे भारत समेत तमाम ट्रेनों के मैटिरियल की सप्लाई करने वाली कंपनी रिस्पांसिव इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर छह फीसदी तक चढ़ गए।

कैसी रही शेयर की चाल

रिस्पांसिव इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RESPONSIVE INDUSTRIES LTD) के शेयर कल 309.80 रुपये पर बंद हुए थे। आज सुबह इसके शेयर 318.75 रुपये पर खुले और कुछ ही देर में 326.30 रुपये पर चले गए। यह पांच फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी है। हालांकि बाजार के लुढ़कने की वजह से यह तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। हालांकि, दिन में साढ़े ग्यारह बजे जब सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था तब भी इसके शेयर 313 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह कल के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले एक फीसदी से भी ज्यादा है।


गिरावट में भी क्यों चढ़ा शेयर

रिस्पांसिव इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कल ही अपना परिणाम जारी किया था। मूल रूप से रेलवे को सप्लाई करने वाली इंस कंपनी ने वर्ष 2023-24 में 161.26 करोड़ रुपये (561.17% की वृद्धि) का शुद्ध लाभ कमाया है। यदि इसे Q4 के हिसाब से देखें तो सालाना आधार पर 101.72% (45.87 करोड़ रुपये बनाम 22.74 करोड़ रुपये) की वृद्धि है।

क्या करती है कंपनी

रेस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जो लक्ज़री विनाइल प्लैंक (एलवीपी), एसपीसी फ्लोर्स, रेजिलिएंट शीट विनाइल, सिंथेटिक लेदर, सिंथेटिक रोप्स और वॉटरप्रूफिंग मेम्ब्रेन का निर्माण करती है। बीते साल कंपनी के EBITDA में मजबूत वृद्धि देखी गई है। यह 31 मार्च, 2024 को समाप्त वर्ष के लिए 261.25 करोड़ रुपये (107.36%) तक पहुंच गई है।

रेलवे से क्या है संबंध

रिस्पांसिव इंडस्ट्रीज रेलवे की बहुत बड़ी सप्लायर है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express), राजधानी (Rajdhani Express) और शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) से लेकर तमामल मेल एवं एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस (Garib Rath Express) जैसी ट्रेनों के सीट और बर्थ में उपयोग होने वाले सिंथेटिक लेदर बनाती है। यही नहीं, रेल डिब्बों की फर्श पर लगने वाले विनाइल शीट का यह सबसे बड़ी सप्लायर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.