एक साल में 170 परसेंट चढ़ चुका है इस कंपनी का शेयर, क्या आपके पास है?

Updated on 20-04-2023 08:26 PM
नई दिल्ली: स्टर्लिंग टूल्स लिमिटेड (Sterling Tools Limited) के शेयरों में पिछले एक साल में करीब 170 फीसदी तेजी आई है। 19 अप्रैल 2022 के इसकी कीमत 153.8 रुपये थी जो 18 अप्रैल, 2023 को 415.75 रुपये पहुंच गई। यह कंपनी एसएंडपी बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स (S&P BSE SmallCap Index) का हिस्सा है। इस स्टॉक ने पिछले एक साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये लगाए होते तो आज आपके इनवेस्टमेंट की कीमत 2.7 लाख रुपये होती। फाइनेंशियल ईयर 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट रेवेन्यू कंसोलिडेटेड बेसिस पर 140.20 फीसदी की बढ़त के साथ 13.92 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट भी 70.42 फीसदी बढ़कर 207.83 फीसदी पहुंच गया। यह कंपनी अभी 38.3 गुना टीटीएम पीई के साथ ट्रेड कर रही है जबकि इंडस्ट्री का पीई 42.8 गुना है। फाइनेंशियल ईयर 2022 में कंपनी का आरओई 8.34 परसेंट और आरओसीई 9.97 फीसदी है। यह कंपनी ग्रुप बी स्टॉक्स का हिस्सा है और इसका मार्केट कैप 1,480 करोड़ रुपये है।

गुरुवार को यह स्टॉक 403 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 421.35 रुपये के उच्चतम और 403 रुपये के न्यूनतम स्तर तक गया। बीएसई पर इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 456.75 रुपये और न्यूनतम स्तर 116.05 रुपये है। स्टर्लिंग टूल्स लिमिटेड की स्थापना 1979 में हुई थी और इसने 1981 में कमर्शियल प्रॉडक्शन शुरू किया था। यह कंपनी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए हाई टेनसाइल कोल्ड फोर्ज्ड फास्टनर्स बनाती है। इसकी ऑटो इंडस्ट्री के हर सेगमेंट में मौजूदगी है। इनमें पैसेंजर वीकल, कमर्शियल वीकल, टू वीलर्स, फार्म इक्विपमेंट और ऑफ-रोडवेज शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.