प्रदेश सरकार बंद करेंगी परिवहन चौकियां, लगेंगे सेंसरयुक्त बेरियर!

Updated on 16-12-2022 10:13 PM
परिवहन जांच चौकियां 13 राज्यों ने बंद कर दी है, अब मध्यप्रदेश सरकार भी प्रदेश में चैकपोस्ट बंद करने की तैयारी में है। इसके लिए इन राज्यों की मौजूदा स्थिति का अध्ययन कराया जा रहा है। परिवहन आयुक्त ने इसके लिए एक समिति बनाने के निर्देश दिए है।

यह समिति विभिन्न बिन्दुओं पर मंथन कर तीन माह में अपना प्रतिवेदन देगी। छत्तीसगढ़ सरकार परिवहन जांच चौकियों को बंद कर दुबारा चालू कर चुकी है, राजस्थान सरकार ने परिवहन जांच चौकियां बंद कर वहां जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती की है।

आॅल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने परिवहन आयुक्त संजय झा से मुलाकात कर प्रदेश में जांच चौकियों के नाम पर मोटर-ट्रांसपोर्ट संचालकों को हो रही परेशानियों का जिक्र किया था। परिवहन आयुक्त ने प्रदेश में राज्य की सीमा पर संचालित परिवहन चेक पोस्टों के संबंध में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त प्रवर्तन की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए है।

इस तरह बंद हो सकती है चौकियां

देश के तेरह राज्यों ने परिवहन जांच चौकियां बंद कर दी है। प्रदेश में यदि परिवहन जांच चौकियां बंद की जाती है तो उनके स्थान पर फ्लाइंग स्क्वॉड शुरू किए जा सकते हैं। इसके अलावा सभी वाहनों में जीपीएस और इलेक्ट्रानिक चिप के साथ जांच चौकियों के स्थान पर सेंसरयुक्त बेरियर लगाए जा सकते हैं। जो परिवहन नियमों के उल्लंघन के कारण प्रतिबंधित नहीं किए गए होंगे उनकी पूरी जानकारी इन इलेक्ट्रानिक चिपों में रहेगी। इससे नियमों से चल रहे वाहनों को यहां से बिना जांच निकलने दिया सकता है।

इन बिन्दुओं पर मांगा प्रतिवेदन

परिवहन आयुक्त ने समिति से कहा है कि वर्तमान में संचालित चेक पोस्ट के स्थान पर अन्य राज्यों द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया का अध्ययन, परीक्षण कर गुण-दोष के आधार पर वैकल्पिक व्यवस्था संबंधी अनुसंशा प्रस्तुत करे। इन अनुशंसाओं के परिणाम स्वरुप प्रदेश पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार के संबंध में भी समिति अनुशंसा देगी। प्रदेश में प्रचलित मोटरयान संबंधी विभिन्न अधिनियम, नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु सुदृढ़ प्रर्वतन व्यवस्था हेतु सुझाव प्रस्तुत करे।

नियमों का पालन करने वाले वाहन निर्बाध दौड़ेंगे

ऐसे वाहन जिनके द्वारा प्रचलित मोटरयान अधिनियम, नियमों का पालन पूर्ण रुप से किया जा रहा है उनको चेक पोस्टों पर निर्बाध रुप से आवागमन सुविधा देने का निर्णय भी परिवहन आयुक्त ने लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.