राज्य सरकार गाँव में आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये संकल्पबद्ध : राज्य मंत्री श्री कुशवाह

Updated on 15-12-2022 10:34 PM

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार गाँव में सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये संकल्पबद्ध है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह गुरूवार को ग्वालियर जिले के ग्राम बहांगीखुर्द में एक करोड़ 11 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि गाँव को बेहतर सड़कों से जोड़ने के साथ पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। गाँव, शहर की तरह सुविधा सम्पन्न बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। गाँव में शहरों जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होने पर गाँव के लोग शहर जाने के लिये पलायन नहीं करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.