चिल्लाते रह गए दर्शक, रोहित शर्मा ने एक न सुनी, कोहली के फैंस का तोड़ दिया दिल

Updated on 03-11-2023 02:42 PM
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रेड हॉट फॉर्म में चल रही है। वह रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब तक रोहित सेना ने वर्ल्ड कप में 7 मैच खेल लिए हैं, और कोई भी टीम उन्हें हराने में कामियाब नहीं हो पाई है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और अब श्रीलंका। हर किसी ने भारत के सामने घुटने टेक दिए। बीते गुरुवार को श्रीलंका को रौंदकर भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाइ कर गई है। भारत ने श्रीलंका को 302 रन के बड़े मार्जिन से हराया। यह इंडिया की वनडे विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत थी।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली के लिए यह आईसीसी टूर्नामेंट सुनहरे सपने की तरह जा रहा है। उनका बल्ला हर मैच में आग उगल रहा है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी विराट ने 11 चौकों की मदद से 88 रन की पारी खेली। हालांकि किंग कोहली की बैटिंग के बाद फैंस उनकी बॉलिंग भी देखना चाहते थे।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली के लिए यह आईसीसी टूर्नामेंट सुनहरे सपने की तरह जा रहा है। उनका बल्ला हर मैच में आग उगल रहा है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी विराट ने 11 चौकों की मदद से 88 रन की पारी खेली। हालांकि किंग कोहली की बैटिंग के बाद फैंस उनकी बॉलिंग भी देखना चाहते थे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वानखेड़े स्टेडियम की बहुत तेजी से वायरल हो रही है। उस वीडियो में फैंस कप्तान रोहित शर्मा से एक खास अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। वे वीडियो में जोर-जोर से चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'कोहली को बॉलिंग दो'। लेकिन कप्तान रोहित ने फैंस की नहीं सुनी। कोहली ने मैच में एक भी गेंद नहीं डाली।

हालांकि विराट कोहली लगातार प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद उनका ओवर भी पूरा किया था। इसके अलावा बात करें मैच की तो, भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 357 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.4 ओवर में महज 55 रन पर ऑल आउट हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.