Dancing On The Grave का ट्रेलर देख कांप जाएगी रूह, पत्नी को जिंदा दफ्न कर, कब्र पर नाचने वाले स्वामी की कहानी

Updated on 18-04-2023 09:23 PM
जुर्म और कत्लेआम की असल दुनिया पर कई वेब सीरीज और फिल्में बन चुकी हैं, जो ओटीटी पर मौजूद हैं। बुराड़ी कांड से लेकर नागपुर में 2004 में कोर्टरूम में हुए मर्डर समेत सीरियल किलर चंद्रकांत झा पर भी डॉक्यू सीरीज बनाई गईं, जिन्होंने लोगों के होश उड़ा दिए थे। अब एक नई डॉक्यू सीरीज आ रही है, जिसका नाम है 'डांसिंग ऑन द ग्रेव'। इसमें चार बेटियों की मां की हत्या की ऐसी कहानी है, जिसे जानकर रूह तक कांप उठेगी। मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
'डांसिंग ऑन द ग्रेव' को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह सीरीज 90 के दशक में मैसूर राजघराने के पूर्व दीवान की पोती शाकिरा खलीली की हत्या पर आधारित है। 32 साल पहले (1991) हुआ यह एक ऐसा हत्याकांड था, जिसने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जिसने भी सुना, उसकी रूह कांप उठी थी। पति, बीवी को जिंदा दफ्न कर उसकी कब्र पर खूब नाचता और पार्टियां करता था।


सीरीज में केस से जुड़े लोगों के खुलासे

अब उस हत्याकांड को 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' के जरिए एक बार फिर ताजा किया जा रहा है। इसमें शाकिरा केस से जुड़े लोगों के बयान और कुछ राज भी दिखाए जाएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शाकिरा खलीली अचानक ही गायब हो जाती है और इससे पूरे राजघराने में हड़कंप मच जाता है।

कौन थी शाकिरा खलीली?

शाकिरा खलीली मैसूर राजघराने के पूर्व दीवान की पोती थी और सबकी लाडली थी। वह रियल एस्टेट डेवलेपर थी। साल 1991 की बात है। शाकिरा खलीली अचानक ही एक दिन गायब हो गई। किसी को कोई खबर नहीं लगी कि आखिर शाकिरा गई कहां? बाद में पता चला कि शाकिरा को उसके पति ने जिंदा दफन कर दिया था। इस हाई प्रोफाइल केस ने हर किसी की नींद उड़ा दी थी।

पहली शादी से 4 बेटियां, स्वामी से दूसरी शादी

शाकिरा खलीली की स्वामी श्रद्धानंद नाम के आदमी से शादी हुई थी। शाकिरा की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी कजन अकबर मिर्जा खलीली के साथ हुई थी। इसे शादी से शाकिरा 4 बेटियों की मां बनीं। शाकिरा और अकबर की लव मैरिज थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन बाद में चीजें बिगड़ती चली गईं और शादी टूट गई। फिर शादी टूटने और तलाक के कुछ महीने बाद शाकिरा खलीली ने स्वामी श्रद्धानंद के साथ शादी कर ली। शाकिरा की बेटियां इस शादी के खिलाफ थीं और उन्होंने मां से बात करना बंद कर दिया था। शाकिरा तो स्वामी से प्यार करती थीं, लेकिन उसकी नजर संपत्ति पर थी।


जिंदा दफना दिया, पार्टियां करता रहा

शाकिरा खलीली की संपत्ति के लालच में ही स्वामी श्रद्धानंद ने उसका मर्डर कर दिया और जिंदा दफना दिया। बताया जाता है कि जिस वक्त शाकिरा को स्वामी श्रद्धांनद ने दफनाया, उस वक्त वह जिंदा थी। उसकी सांसें चल रही थीं। हैरानी की बात तो यह है कि स्वामी, पत्नी शाकिरा को दफन करने के बाद उसकी कब्र पर खूब नाचता और पार्टियां करता था। यह सिलसिला करीब तीन साल तक चलता रहा। यही नहीं, शाकिरा को दफनाने के बाद उसने उस जगह पर टाइल्स लगवाईं। जिस दिन उसने शाकिरा की हत्या को अंजाम दिया, उस दिन घर के सभी नौकरों को छुट्टी पर भेज दिया था। बाद में स्वामी श्रद्धांनद को पकड़ लिया गया। हाई कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे उम्रकैद में बदल दिया।

21 अप्रैल को रिलीज होगी Dancing On The Grave

'डांसिंग ऑन द ग्रेव' को इंडियाटुडे ओरिजिनल्स ने प्रोड्यूस किया है। इस सीरीज को पैट्रिक ग्राहम ने डायरेक्ट किया है और यह 21 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.