स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

Updated on 05-03-2026 01:41 PM

जांजगीर-चांपा,। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में हर्बल गुलाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह की महिलाओं के लिए कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत परिसर में स्टॉल लगाया गया। इस पहल से स्व सहायता समूह की महिलाओ को सशक्त करते हुए “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं द्वारा लगाए स्टॉल से अधिकारी कर्मचारियों ने अपने परिवार के लिए गुलाल खरीदा और समूह को शुभकामनाएं दी।

जांजगीर-चांपा जिले के तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम चारपारा की प्रगति स्व सहायता समूह एवं ग्राम नवापारा ख के नैना स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हुनर और आत्मनिर्भरता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। समूह की महिलाओं ने कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत परिसर में अपने द्वारा तैयार किए गए हर्बल गुलाल का स्टॉल लगाकर आकर्षण का केंद्र बनाया। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए महिलाओं ने प्राकृतिक सामग्री चुकंदर, पालक, गेंदा, पलास के फूल से तैयार हर्बल गुलाल का निर्माण किया है, जो त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल है। इस पहल का उद्देश्य रासायनिक रंगों के दुष्प्रभाव से बचाव के साथ-साथ स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। स्टॉल में विभिन्न प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल की बिक्री की गई, जिसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आम नागरिकों ने भी सराहा। लोगों ने हर्बल गुलाल की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए खरीदारी कर स्व सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही जनपद पंचायतों, हाट बाजारों में स्टॉल लगाकर गुलाल विक्रय कर रही हैं।

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वे शासन की योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से प्रेरित होकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य कर रही हैं। इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें बाजार उपलब्ध होता है और उनकी आय में भी वृद्धि होती है। जिला प्रशासन ने भी महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्व सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए आगे भी ऐसे अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.