कमजोर हो रही हीरे की चमक! 2 साल में ही गिर गई इतनी कीमत कि जानकर हो जाएंगे हैरान, चीन ने भी मुंह फेरा

Updated on 29-07-2024 02:55 PM
नई दिल्ली: क्या हीरा अपनी चमक खो रहा है? पिछले दो साल के डेटा को देखें तो यही लगता है। इन दो सालों में लैब में पैदा हुए हीरे की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। जुलाई 2022 में हीरे की कीमत 300 डॉलर (करीब 35 हजार रुपये) प्रति कैरेट थी जो इस महीने गिरकर 78 डॉलर (करीब 6529 रुपये) प्रति कैरेट पर आ गई है। वहीं प्राकृतिक हीरे की कीमत में भी 25 से 30% की गिरावट देखी गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या हीरे की चमक फीकी पड़ रही है?

हीरा कारोबारियों का कहना है कि पिछले दो साल में हीरे में कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में हीरे का कारोबार करना कठिन हो रहा है। वहीं सोने की कीमतों में वृद्धि, अमेरिकी अर्थव्यवस्था और अन्य पश्चिमी देशों में मंदी और चीनी खरीद पैटर्न में अचानक आए बदलाव से भी मदद नहीं मिली है। लक्ष्मी डायमंड्स के सीएमडी अशोक गजेरा ने कहा कि सूरत में काम करने वाले 38 हजार श्रमिकों से लेकर छोटे/मध्यम व्यवसायों और बड़े उद्यमों तक सभी को नुकसान हुआ है।
घाटे में पूरे करने पड़ रहे ऑर्डर
हीरे की कीमत में आ रही कमी के कारण ऑर्डर कम कीमत पर ही देने पड़ रहे हैं। इससे हीरा कारोबारियों को नुकसान हो रहा है। लक्ष्मी डायमंड्स के सीएमडी अशोक गजेरा ने कहा कि पिछले 22 महीनों से हीरे की कीमतें गिर रही हैं। इस साल फरवरी में भारत से कच्चे हीरों का आयात बढ़ा और उद्योग को लगा कि इसमें सुधार आने वाला है। हालांकि, यह उम्मीद ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में अब हीरे की अधिक आपूर्ति है। प्राकृतिक हीरों की कीमतों में गिरावट के बारे में गजेरा ने कहा कि छोटे और सस्ते गुणवत्ता वाले दोषपूर्ण हीरे अपनी चमक खो चुके हैं। इन्हें लैब में बने दोषरहित पत्थरों (हीरों) से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर पर वैश्विक बाजार से मांग धीमी है।

चीन ने भी दिखाई बेरुखी
अशोक गजेरा ने कहा कि एक समय चीन दोषरहित खनन किए गए पत्थरों का बड़ा खरीदार हुआ करता था। अब इसने भी इन हीरों से मुंह मोड़ लिया है और इसमें दिलचस्पी दिखानी बंद कर दी है। चीन अब पहले के मुकाबले मात्र 10% से 15% ही हीरे खरीद रहा है।

महंगे में खरीदा, सस्ते में बेचना पड़ेगा
रत्न और आभूषण क्षेत्र ने बजट 2024 में आयात शुल्क को 15% से घटाकर 6% करने के लिए केंद्र की सराहना की है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन के गवर्निंग बोर्ड के निदेशक कनया कक्कड़ ने कहा कि सोने का स्टॉक रखने वाले व्यापारियों को अल्पावधि में नुकसान होगा। इन व्यापारियों ने ऊंची कीमत में इसे खरीदा था और अब सस्ते में बेचना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.