गदर मचा रहा अनिल अंबानी की इस कंपनी का शेयर! खरीदने की मच गई लूट, लगातार लग रहे अपर सर्किट

Updated on 22-03-2024 01:19 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अनिल अंबानी की एक कंपनी के शेयर में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। इस शेयर को खरीदने की लूट मची हुई है। पिछले दो दिनों से लगातार इसमें अपर सर्किट देखने को मिल रहा है। यह शेयर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power Ltd) का है। रिलायंस पावर लिमिटेड के शेयर आज भी अपर सर्किट पर चल रहे हैं। शेयर में आज करीब 5 फीसदी का उछाल आया है। शेयर अपर सर्किट के साथ 26.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले 5 दिनों में शेयर में 13 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर में यह तेजी अभी हाल ही में आई है। इससे पहले इस शेयर में गिरावट देखने को मिल रही थी। पिछले एक महीने में रिलायंस पावर का शेयर दो फीसदी से ज्यादा उछला है।

इस वजह से आई तेजी

अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में यह तेजी ऐसे ही नहीं आई है। इससे पहले गुरुवार को भी रिलायंस पावर के शेयर 5 फीसदी उछाल के साथ 25.02 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस पावर ने आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और डीबीएस बैंक के कर्ज का पिछला सप्ताह पूरा सेटलमेंट कर दिया है। इसके बाद से रिलायंस पावर के शेयर में यह तेजी देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस पावर चालू वित्त वर्ष के आखिर तक कर्ज मुक्त कंपनी होना चाहती है। अभी कंपनी की बुक पर इकलौता कर्ज आईडीबीआई बैंक का वर्किंग कैपिटल लोन होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.