आंधी में भरभराकर गिर पड़ा Farhan Akhtar के लाइव कॉन्सर्ट का सेट, वीडियो देख लोगों ने कहा- इसमें जाते कौन हैं?

Updated on 06-04-2023 08:35 PM
फरहान अख्तर का सेट आंधी की वजह से भरभराकर नीचे आ गिरा है। तूफान की वजह से गिरते हुए फरहान के इस सेट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाइव कॉन्सर्ट के लिए तैयार हुए इस सेट का नजारा इंदौर का है।

फरहान अख्तर बॉलीवुड के केवल बेहतरीन एक्टर ही नहीं, लेखक, निर्देशक और शानदार सिंगर भी हैं। फरहान का अपना बैंड- फरहान लाइव भी है और इसे लेकर वह दुनिया भर में कॉन्सर्ट किया करते हैं। बता दें कि इंदौर में फरहान अख्तर का एक लाइव कॉन्सर्ट होना था, जिसके लिए एक भव्य सेट तैयार किया गया था। इंदौर में धबल भरी आंधी चलने की वजह से कॉन्सर्ट के लिए तैयार ये पूरा का पूरा सेट चरमराकर नीचे गिर गया। हालांकि, ये विशाल सेट जिस तरह से गिरा है वो काफी खतरनाक दिख रहा है, लेकिन अच्छी बात ये है कि इसमें किसी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

कुछ ने कहा- बच गए सभी लोग फरहान अख्तर से

इस वीडियो पर लोगों ने काफी कुछ कहा है और की ने वेंडर पर यानी सेट बनाने की खामियों पर उंगलियां उठाई है। कुछ लोगों ने मौज लेते हुए ये भी कहा है- बच गए सभी लोग फरहान अख्तर से। एक ने कहा- ये इंदौर है भाइयों, यहां केवल कीर्तन अलाउड है। कुछ लोगों ने तो हैरानी जताते हुए सवाल किया है- इसका भी कॉन्सर्ट होता है? मतलब कौन लोग हैं जो इस फटे हुए बांस जैसी आवाज वाले कॉन्सर्ट में जाते हैं?

फरहान अख्तर की आनेवाली फिल्में

फरहान अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें 'फायर', 'फुकरे 3' के अलावा 'जी ले जरा' की भी खूब चर्चा है। बता दें कि 'जी ले जरा' फरहान अख्तर निर्देशित वो फिल्म है जिसमें बॉलीवुड की तीन हसीनाएं कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट साथ नजर आनेवाली हैं। इसकी कहानी को फरहान ने अपनी बहन जोया अख्तर और रीमा कागती के साथ मिलकर लिखा है। इससे पहले फरहान ने आखिरी बार शाहरुख को साल 2011 में 'डॉन 2' में निर्देशित किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.