सीरीज तो गई, अब नंबर-1 की कुर्सी पर खतरा! जानिए कैसा रहेगा 5वें टी20 में पिच और मौसम का हाल

Updated on 11-07-2026 12:43 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के हाथ से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने का मौका पहले ही निकल चुका है। अब नंबर-1 का कुर्सी भी खतरे में आ सकती है। आईसीसी टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया फिलहाल शीर्ष स्थान पर काबिज है। लेकिन अगर 5वें टी20 में भी हार का सामना करना पड़ा तो दूसरी पोजीशन पर बैठी इंग्लैंड नंबर-1 हो जाएगी। ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के सामने वर्ल्ड चैंपियन वाली साख भी बचानी है, साथ ही रैंकिंग का रुतबा भी कायम रखने की चुनौती है।

दांव पर नंबर-1 की कुर्सी

पांचवें टी20 में अगर इंग्लैंड भारत को हराने में सफल रहता है, तो इंग्लैंड टी20 में दुनिया की नंबर वन टीम बन जाएगी। हैरी ब्रूक की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। भारतीय टीम शनिवार को सम्मान की लड़ाई लड़ने और नंबर एक की अपनी कुर्सी को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारतीय बल्लेबाजी ने किया निराश

पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। वैभव सूर्यवंशी तीन मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं, जबकि अभिषेक शर्मा का बल्ला पिछले दो मुकाबलों से खामोश रहा है। ईशान किशन इस सीरीज में रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं।

वहीं, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने भी फ्लॉप रहे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने जरूर चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 49 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली थी। भारतीय तेज गेंदबाज भी इस सीरीज में बेरंग नजर आए हैं। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा रनों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा भी कोई खास छाप नहीं छोड़ सके हैं। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं रहा है।

कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज

साउथैम्पटन के द रोज बाउल मैदान में आमतौर पर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है। पिच में बढ़िया बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसतन स्कोर 166 रन रहा है, जबकि दूसरी इनिंग का औसत स्कोर 138 रन है। टॉस भी इस मैदान पर काफी अहम भूमिका निभा सकता है।

24 मुकाबलों में से यहां पर 16 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, साउथैम्पटन में शनिवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। बारिश होने की आशंका न के बराबर है और फैंस को 40 ओवर का पूरा रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड -

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.