’’रन फार आयुर्वेदा’’ कार्यक्रम के तहत अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Updated on 24-09-2025 03:10 PM

सूरजपुर । 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ’’जन-जन के लिए आयुर्वेद, धरती के कल्याण के लिए’’ थीम के तहत सूरजपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर सहित विविध जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथियों श्री मुरली सोनी, श्री संदीप अग्रवाल, श्री यशवंत सिंह, श्री संजू, श्री लालचन्द्र अग्रवाल, श्री मोती लाल गुप्ता, श्री रविशंकर मिश्रा, श्री सुशील अग्रवाल एवं जिला आयुष अधिकारी श्री अबुल फैज की उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ।

जिला आयुष अधिकारी द्वारा स्वागत उद्बोधन व विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी गई। विधायक श्री भूलन सिंह मरावी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया और लोगों से आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। श्री मुरली सोनी ने “हर दिन हर घर आयुर्वेद” पर बल देते हुए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात ’’रन फॉर आयुर्वेदा’’ का आयोजन किया गया, जिसे अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संगोष्ठी के दौरान डॉ आशुतोष सिंह, डॉ योगेश पाण्डेय, डॉ लीना प्रिया केरकेट्टा, डॉ आशीष शर्मा एवं डॉ संतोष सिंह ने तकनीकी विषयों पर वक्तव्य दिए।

मंचस्थ अतिथियों को आयुष काढ़ा पिलाकर वितरण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए विशेष सेल्फी जोन में अतिथियों ने तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता हेतु सांप-सीढ़ीष्खेल का आयोजन किया गया।

डॉ कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि शिविर में आए नागरिकों की प्रकृति का परीक्षण कर उन्हें जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों एवं आमजन ने आयुर्वेद अपनाने की शपथ ली। स्वास्थ्य शिविर में कुल 268 रोगियों का परीक्षण, उपचार, पैथोलॉजिकल जांच एवं निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ एस. के. त्रिपाठी एवं आभार प्रदर्शन डॉ रजनीश जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग के समस्त चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.